{"_id":"628bcbd8714e5066ae7ab2b7","slug":"bundelkhand-express-will-be-renamed-as-pitambara-express-jhansi-news-jhs221333015","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड एक्सप्रेस का नाम बदलकर पीतांबरा एक्सप्रेस रखा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड एक्सप्रेस का नाम बदलकर पीतांबरा एक्सप्रेस रखा जाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ग्वालियर-बनारस के बीच चलने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस का नाम बदलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस गाड़ी को नया नाम पीतांबरा एक्सप्रेस दिया जाएगा। एक पखवाड़े पहले हुई झांसी रेल मंडल के सांसदों की बैठक में ये प्रस्ताव आया था, जिस पर अमल शुरू कर दिया गया है। स्थानीय रेलवे प्रशासन द्वारा इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
ग्वालियर-बनारस के बीच चलने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस 23 स्टेशनों से होकर गुजरती है। इनमें से 11 स्टेशन बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न जनपदों के हैं। यही वजह है कि बुंदेलखंड के लोगों की यह पसंदीदा ट्रेनों में से एक है। प्रयागराज, बनारस और ग्वालियर की ओर जाने वाले ज्यादातर यात्री इसी ट्रेन में सफर करना पसंद करते हैं। रोजाना तीन हजार यात्री इस ट्रेन से यात्रा पूरा करते हैं। अब इस ट्रेन का नाम बदलकर पीतांबरा एक्सप्रेस करने की जा तैयारी है। इसका प्रस्ताव छह मई को हुई झांसी रेल मंडल से संबंधित सांसदों की बैठक में भिंड की सांसद संध्या सुमन की ओर से आया था। अब इस दिशा में मंडल रेल प्रशासन की ओर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसका ड्राफ्ट तैयार कर रेलवे मुख्यालय भेजा जाएगा। मुख्यालय की मुहर लगने के बाद ट्रेन का नाम परिवर्तित कर दिया जाएगा।
इन स्टेशनों से गुजरती है यह ट्रेन
झांसी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस ग्वालियर से चलकर डबरा, दतिया, झांसी, निवाड़ी, मऊरानीपुर, हरपालपुर, बेलाताल, कुलपहाड़, महोबा, बांदा, अतर्रा, चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर, शंकरगढ़, नैनी, प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, फूलपुर, जंगई, सुरयावां, भदोही होते हुए बनारस पहुंचती है। लौटते में भी ये गाड़ी इन सभी स्टेशनों से होते हुए ग्वालियर पहुंचती है।
विज्ञापन
सांसद के ही प्रस्ताव पर बदला था झांसी स्टेशन का नाम
झांसी। पिछले साल वर्ष 2021 दिसंबर माह में झांसी स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई कर दिया गया था। इसका प्रस्ताव 19 सितंबर 2019 को हुई झांसी रेल मंडल के सांसदों की बैठक में आया था। राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने झांसी स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर अमल करते हुए स्टेशन का नाम बदला जा चुका है।
लगाए गए हैं एलएचबी कोच
झांसी। रेलवे द्वारा बुंदेलखंड एक्सप्रेस में अभी हाल ही में एलएचबी कोच (लिंक हाफमैन बुश) कोच लगाए हैं। जर्मन तकनीक से बने इन कोचों की पलटने की संभावना कम होती है। इसके अलावा इन कोचों के लगने से ट्रेन की रफ्तार में 20 किमी प्रतिघंटा तक की बढ़ोतरी हुई है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस का नाम बदलकर पीतांबरा एक्सप्रेस रखे जाने का प्रस्ताव भिंड की सांसद की ओर से पिछले दिनों हुई बैठक में आया था। इसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है, जिसे रेलवे मुख्यालय भेजा जाएगा। आगे की कार्रवाई मुख्यालय स्तर पर ही होगी।
- मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी