फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundeli language worship lord mata

बुंदेली बोली में की देवी आराधना

Sat, 24 Oct 2020 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bundeli language worship lord mata
झांसी। राजकीय संग्रहालय में शुक्रवार को बुंदेली बोली में देवी आराधना के गीत गाये गए। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं समाज को दिशा देती हैं। इस कार्यक्त्रस्म के साथ संग्रहालय में महिला सशक्तीकरण सप्ताह का समापन हुआ।
विज्ञापन

राजकीय संग्रहालय और क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई झांसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ. नीति शास्त्री ने नारी सशक्तीकरण की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई पर व्याख्यान दिया। नंदिनी सोनी द्वारा भरत नाट्यम एवं कथक के साथ देवी की आराधना एवं नेहा तिवारी के कालबेलिया नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति के साथ महिला शक्ति एवं बालिका सशक्तीकरण सप्ताह का समापन हुआ। इस अवसर पर विगत सात दिनों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मानदेय उपनिदेशक आशा पाण्डेय और पुरातत्व अधिकारी डॉ सुरेश चन्द्र दुबे द्वारा प्रदान किये गए। संचालन डॉ उमा पाराशर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मणिकर्णिका संस्था से उषा सेन, स्वप्निल मोदी, प्रीति चौरसिया एवं लाइंस क्लब युवराज की पूनम मेहता डे, दीपांशु डे, कामिनी बघेल, किशन सोनी, मृदुला सक्सेना, कुसुम लता, प्रवीण, पूनम श्रीवास्तव, दुर्गा सोनी, पुष्पेंद्र, रिंकी श्रीवास्तव, दिव्य प्रजापति मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed