{"_id":"5c992d4ebdec2214130e6593","slug":"bull-fall-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधे कुएं में गिरा सांड, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधे कुएं में गिरा सांड, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला
Tue, 26 Mar 2019 01:04 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
cow
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सीपरी बाजार स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज (एसआईसी) के सामने स्थित मैदान में बने अंधे कुएं में एक सांड़ लड़ते-लड़ते गिर गया, जिसे घंटों की मशक्कत के बाद निकाला जा सका। इससे पहले कई लोग वाहन समेत कुएं में गिरकर घायल हो चुके हैं। बावजूद, अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
एसआईसी के सामने मैदान में एक कुआं है, जो राहगीरों को नजर नहीं आता है। जब तक उन्हें कुआं नजर आता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है। यही कारण रहा कि सोमवार को मैदान में सांड लड़ रहे थे। इनमें से एक कुएं में जा गिरा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रस्से और क्रेन के जरिये घंटों की मशक्कत के बाद घायल सांड को कुएं से बाहर निकाला।
नालगंज डेरी निवासी रोहित ने बताया कि इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। कई दोपहिया वाहन सवार वाहन समेत इसमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं तथा एक कार भी इसमें गिर चुकी है। वह तो शुक्र रहा कि एक भी घटना में किसी की जान नहीं गई। वहीं, अवधेश यादव ने बताया कि यदि इस कुएं के चारों ओर सुरक्षा दीवार नहीं खींची गई तो एक दिन गिरकर इसमें किसी की जान भी जा सकती है। घटना के बाद अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने मौके का निरीक्षण कराने के उपरांत कोई उपाय तलाशने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विवादित है कुआं
पूर्व में नगर निगम ने घटनाओं को संज्ञान में लेने के बाद कुएं के चारों ओर तार लगाने का निर्णय लिया था और मौके पर जाकर पड़ताल की थी। बाद में मालूम हुआ कि जमीन विवाद में फंसी है। इस कारण कुएं के चारों ओर सुरक्षा रेखा खींचने का काम नहीं किया जा सका था।