{"_id":"5fe4eb768ebc3e435813cd02","slug":"building-seal-before-order-not-openning-jhansi-news-jhs184343249","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला आने से पहले नहीं खुलेगी इमारत की सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसला आने से पहले नहीं खुलेगी इमारत की सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में आवास और शहरी नियोजन विभाग के राज्य मंत्री गिरीश यादव ने जेडीए व उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों को बताया कि कोई भी इमारत सील की जाती है तो अदालत का आदेश व ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई बिना सील को नहीं खोला जा सकता है।
उन्हाेंने कहा कि योजनाओं के विस्तार के लिए लैंड बैंक के माध्यम से झांसी विकास प्राधिकरण व आवास विकास परिषद को जमीन मुहैया कराई जाएगी। समीक्षा के दौरान बुंदेलखंड शिल्पग्राम, अटल एकता पार्क व हीरोज ग्राउंड का उच्चीकरण और सुंदर बनाने का कार्य 31 मार्च तक 2021 तक पूरा करने के निर्देश दिए। मास्टर प्लान में भू-उपयोग को भी बदलाव कर लिया जाए जिससे की वर्ष अगले मास्टर प्लान का इंतजार ही नहीं करना पड़े। ऑनलाइन अप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) में आवेदनों की संख्या के साथ ही स्वीकृत मानचित्रों की जानकारी हासिल की। जेडीए की आवासीय व व्यवसायिक योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्य पूरा करने के साथ ही हस्तांतरित करने की कार्रवाई अमल में लाई जाए। नगर निगम की 100 एकड़ जमीन को खरीदने के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए पत्रावली पेश करने का निर्देश दिया। आवास विकास परिषद के कार्यों की समीक्षा के दौरान नंदनपुरा योजना व तालपुरा योजना केक तहत निर्धारित संपत्तियों को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया। वहीं मेडिकल कॉलेज में 38.13 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही माइक्रोबायोलॉजी विभाग में टीवी में कल्चर एंड डीएसटी की स्थापना के कार्य की भी समीक्षा की।
इस मौके पर जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित, सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा, अधिशासी अभियंता आवास विकास परिषद अखलाक अहमद, सहायक अभियंता सरोज कुुुमार, अवर अभियंता मानवेंद्र सिंह, जेडीए सदस्य सुबोध गुबरेले, संजीव श्रृंगऋषी व भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा मौजूद रहे।