फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Build toilet lazy ADO panchayat suspent

सामुदायिक शौचालय के निर्माण में लापरवाही पर एडीओ पंचायत निलंबित

Wed, 30 Sep 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Build toilet lazy ADO panchayat suspent
झांसी। पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय के निर्माण में लापरवाही बरतने के आरोप में मऊरानीपुर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत वीरेंद्र सहाय त्रिपाठी को सीडीओ शैलेष कुमार ने निलंबित कर दिया वहीं, लगातार लापरवाही बरतने वाले दूसरे कर्मचारियों को भी चेेतावनी दी गई है। एडीओ पंचायत पर गाज गिरने के बाद से कर्मचारियों के बीच हड़कंप है।
विज्ञापन

निलंबित एडीओ पंचायत के खिलाफ काफी समय से शिकायत मिल रही थी। सीडीओ ने शिकायतों की वीडीओ से जांच कराई। उन्होंने भी शिकायतों को सही ठहराया। कुछ दिनों पहले सीडीओ उनके कार्यालय भी पहुंचे थे। जहां एडीओ का काम कंयूटर ऑपरेटर निपटता मिला। इस पर सीडीओ ने चेतावनी देते हुए सुधार लाने को कहा लेकिन, उसके कार्यों में सुधार नहीं हो रहा था। लगातार लापरवाही की शिकायत मिलने के बाद आखिरकार सीडीओ ने एडीओ पंचायत को निलंबित करने का आदेश दे दिया। इसके अलावा पंचायती विभाग के ही दूसरे सचिव एवं एडीओ भी रडॉर पर हैं। तमाम सचिवों के खिलाफ भी लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन

निलंबित बाबू संभाल रहा दफ्तर का कामकाज
हाल-ए-पंचायती राज
झांसी। पंचायती राज विभाग में तैनात एक कनिष्ठ सहायक लिपिक को पिछले दिनों भुगतान संबंधी एक मामले में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया। लेकिन, उसके बावजूद अफसरों ने उससे कामकाज वापस नहीं लिया। उक्त लिपिक अभी भी उसी पटल का पूरा कामकाज संभाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है पिछले वर्ष फरवरी माह में ग्राम मैलानी में मनरेगा के जरिए करीब सवा लाख रुपये के फर्जी भुगतान का मामला सामने आया था। इसमें कर्मचारियों से रिकवरी करने का आदेश हुआ। इसकी वसूली का जिम्मा कनिष्ठ सहायक राकेश महाजन को सौंपा गया लेकिन, लिपिक ने जानबूझकर वसूली नहीं की और फाइल दबा दी। मामला खुलने पर डीपीआरओ जगदीश राम ने पिछले माह कनिष्ठ सहायक राकेश को निलंबित कर दिया लेकिन, अभी तक चार्ज वापस नहीं लिए गए। विभागीय सूत्रों का कहना है निलंबन के बाद भी उक्त कर्मचारी पूरा कामकाज संभाल रहा है साथ ही फाइलें भी निपटा रहा है वहीं, अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed