{"_id":"5f2c560d8ebc3e3d0713e775","slug":"buffer-jon-market-opening-prepare-jhansi-news-jhs1732772153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बफर जोन के बाजारों को खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बफर जोन के बाजारों को खोलने की तैयारी
विज्ञापन
बफर जोन के बाजारों को खोलने के संबंध में मानिक चौक के दयासागर कंपाउंड में बैठक करते व्यापारी
- फोटो : REPORTERS
झांसी। बफर जोन में शामिल थाना कोतवाली इलाके के बाजारों को खोलने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि, बाजार खुलने पर व्यापारियों को कोरोना वायरस के नियंत्रण के उपायों का कड़ाई से पालन करना होगा। इतना ही नहीं, ये उन्हें पहले प्रशासन को लिखकर भी देना होगा। सोमवार से बाजार खुलने की संभावना जताई जा रही है।
तेजी बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से तकरीबन एक महीने पहले थाना कोतवाली इलाके को बफर जोन घोषित कर दिया गया था, जिसके चलते क्षेत्र के सभी बाजार तभी से बंद चल रहे हैं। लेकिन, अब व्यापारी बाजार खोले जाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने नगर मजिस्ट्रेट सलिल कुमार पटेल व सीओ सिटी संग्राम सिंह को रणनीति बनाने की जिम्मेदारी दी है। बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने बफर जोन के बाजारों के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में अफसरों ने स्पष्ट किया कि बाजार खुलने पर सभी को अनिवार्य रूप से कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के उपायों का पालन करना होगा। दुकानों के बाहर गोले बनाने होंगे, ग्राहक और दुकानदार सभी को मास्क पहनना होगा व सैनिटाइजर का उपयोग करना होगा। इसकी निगरानी के लिए व्यापार मंडल अपने सचल दल बनाएंगे, जिनकी सूची फोन नंबर के साथ प्रशासन को सौंपनी होगी। उल्लंघन होने पर सूचना प्रशासन को देनी होगी। संबंधित दुकान व गली को सील कर दिया जाएगा। व्यापारियों की जवाबदेयी तय करने के लिए उनसे इन उपायों का पालन करने के संबंध में लिखित में लिया जाएगा। पूरे बाजार का अलग से नक्शा तैयार किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार से शर्तों के साथ बाजार खुल सकते हैं।