फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU : teacher updates, no profiles

बीयू: शिक्षक अपडेट, प्रोफाइल नहीं

Sat, 18 Jul 2015 12:49 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पचास फीसदी शिक्षकों ने अपनी प्रोफाइल अपलोड नहीं की है। एक माह पूर्व समय सीमा समाप्त हो चुकी है इसके बावजूद शिक्षक इसमें लापरवाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कैंपस में पढ़ाने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को दस जून तक अपनी प्रोफाइल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए बाकायदा सभी टीचर को लॉगिन और पासवर्ड दिए गए थे। शिक्षकों को योग्यता के साथ-साथ बायोडाटा अपलोड करना था। बीयू अधिकारियों का मानना था कि बाहर का या कोई भी विद्यार्थी अपनी फैकल्टी से संबंधित जानकारियां जानना चाहते हैं, तो वह वेबसाइट पर जाकर उनकी प्रोफाइल देख सकेंगे। सोच तो अच्छी थी लेकिन कई शिक्षकों ने इसको पंख नहीं लगने दिए। मौजूदा समय में विश्वविद्यालय के आधे से अधिक शिक्षकों ने अपनी प्रोफाइल अपलोड नहीं की है। वहीं, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन, एग्रीकल्चर साइंस, केमिस्टी विभाग (बेसिक साइंस), इंस्टीट्यूट ऑफ अर्थ साइंस, इंस्टीट्यूट ऑफ एनवॉरमेंट एंड डेवलपमेंट स्टडीज, इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल, इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट में तो सिर्फ एक-एक शिक्षक ने ही अपनी प्रोफाइल अपलोड की है। सबसे खास बात तो यह है कि विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों तक ने इसमें रुचि नहीं दिखाई है।  
विज्ञापन


इन विभागों का तो खाता भी नहीं खुला
इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर एंड टाउन प्लानिंग, फिजिक्स, जूलॉजी, इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस, इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन, इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक, इंस्टीट्यूट ऑफ होम साइंस, इंस्टीट्यूट ऑफ लैंग्वेजेस, इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंस, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, इंस्टीट्यूट ऑफ रिहेबिलिटेशन साइंस, इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजूकेशन में तो विभाग प्रमुखों और एक भी शिक्षक ने प्रोफाइल अपलोड नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियरिंग नंबर वन पर
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कई विभाग जहां प्रोफाइल अपलोड करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, वहीं इसके उलट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग ने इसमें बाजी मार ली है। वहीं, एक शिक्षक तो इतने खुश हो गए कि उन्होंने ग्यारह बार अपनी प्रोफाइल अपलोड कर दी। इसके अलावा दूसरा नंबर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने हासिल किया है। फार्मेसी में 15 शिक्षकों ने अपनी प्रोफाइल अपलोड की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed