{"_id":"66106682965f8270bd0f0f44","slug":"bu-preparation-to-conduct-annual-examinations-from-may-10-jhansi-news-c-11-1-hsr1006-292467-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : वार्षिक परीक्षाएं 10 मई से कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : वार्षिक परीक्षाएं 10 मई से कराने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लोकसभा चुनाव के चलते बदल सकती है तिथि
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि की सत्र 2023-24 की वार्षिक परीक्षाएं 10 मई से कराने की तैयारी है। विवि अफसरों ने परीक्षा का खाका तैयार कर लिया है। मगर लोकसभा चुनाव को लेकर तिथियों को लेकर मंथन चल रहा है। शुक्रवार को कुलपति मुकेश पांडेय ने परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर के साथ परीक्षा की तिथियों को लेकर चर्चा की।
दरअसल, विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट और बांदा में हैं। इन जिलों में 20 मई को मतदान है। कई कॉलेजों में मतदान को लेकर फोर्स ठहरा हुआ है। उधर विवि की वार्षिक परीक्षाएं 10 मई से तीन जुलाई के मध्य कराने का अफसरों खाका खींच लिया है।
परीक्षाओं की तिथियों को लेकर शुक्रवार को कुलपति मुकेश पांडेय ने परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। काफी मंथन के बाद तय किया गया कि परीक्षाएं लोकसभा चुनाव से पहले शुरू करा दी जाएं। जिससे समय पर परिणाम घोषित किया जा सके। इसके तहत 10 मई से 3 जुलाई के मध्य परीक्षाएं कराने का निर्णय हुआ। हालांकि विशेष परिस्थिति में तिथियों में बदलाव संभव है। परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
बयान-- --
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 10 मई से 3 जुलाई के मध्य कराने की तैयारी है, जिससे समय पर परिणाम घोषित किया जा सके। हालांकि लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी तिथियों में बदलाव की भी संभावना है।
- राजबहादुर, परीक्षा नियंत्रक

बयान