फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Interior designing course started, chance for admission

बीयू: इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स शुरू, प्रवेश का मौका

Fri, 12 Nov 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
BU: Interior designing course started, chance for admission
झांसी। घर, परिवेश को अच्छे से सजाने का क्रेज बढ़ने के कारण इन दिनों इंटीरियर डिजाइनिंग कोर्स का महत्व काफी बढ़ गया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने भी इसी साल से इंटीरियर डिजाइनिंग कोर्स शुरू कर दिया है। ऐसे में छात्र-छात्राओं के पास इस कोर्स में प्रवेश लेकर कॅरियर बनाने का मौका है।
विज्ञापन

बीयू के आर्किटेक्चर एवं टाउन प्लानिंग संस्थान की निदेशक प्रो. सोमा अनिल मिश्रा ने बताया कि इंटीरियर डिजाइनिंग में बढ़ते रोजगार के अवसर को ध्यान में रखकर इस साल इंटीरियर डिजाइनिंग का स्नातक कोर्स शुरू हो गया है। यह कोर्स यूजीसी के मानक के अनुसार तैयार किया गया है। यही पाठ्यक्रम कई विश्वविद्यालय और आईआईटी में पिछले कई सालों से चलाया जा रहा है। संस्थान के सह आचार्य संदीप मिश्रा ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत मल्टी एग्जिट व्यवस्था की गई है। चार साल के कोर्स में यदि कोई छात्र दो साल बाद ही क्षेत्र में काम करना चाहता है तो उसे डिप्लोमा इन डिजाइनिंग की डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन

सह आचार्य रैना गर्ग ने बताया कि संस्थान में कुशल शिक्षक के साथ में अपनी स्वयं की नव विकसित बिल्डिंग है, जिसमें कंप्यूटर लैब, क्लाइमेटोलॉजी लैब, वर्कशॉप, कांफ्रेंस हॉल के साथ ही अपनी लाइब्रेरी है। सहायक आचार्य राहुल पाठक ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद छात्र स्वयं की कंसल्टेंसी सर्विस शुरू कर सकते हैं। आर्किटेक्चर और डिजाइनिंग इंडस्ट्री के साथ होटल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री, टाउन प्लानिंग और मेंटिनेंस इंडस्ट्री में कार्य कर सकते हैं। इसी विषय में परास्नातक कोर्स कर अकादमिक क्षेत्र में भी कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये योग्यता जरूरी
सहायक आचार्य अंकिता सिंह ने बताया कि इस कोर्स के लिए किसी भी विषय में 45 प्रतिशत अंकों से अधिक विषय में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट bujhansi.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। आठ सेमेस्टर के इस कोर्स के एक सेमेस्टर का शुल्क 37,000 रुपये हैं। प्रवेश 15 नवंबर तक खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed