फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Half of July has passed but studies have not started.

बीयू: आधा जुलाई बीता मगर शुरू नहीं हुआ पठन-पाठन

Sun, 19 Jul 2026 02:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 19 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
BU: Half of July has passed but studies have not started.
झांसी। बीयू एवं संबद्ध कॉलेजों में अभी तक पठन-पाठन शुरू नहीं हुआ है। इससे नव प्रवेशित तो दूर की बात द्वितीय व तृतीय वर्ष में आए विद्यार्थियों भी परेशान हैं। हैरानी तो यह है कि अभी तक कोर्स से संबंधित पीरियड तक निर्धारित नहीं हुए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षा नजदीक होती है, तो ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से सिर्फ पन्ने पलटे जाते हैं, समझ में कुछ नहीं आता है।
विज्ञापन

शासन ने आदेश जारी किए हैं कि हर हाल में जुलाई से शिक्षा सत्र शुरू कर दिया जाए। शासन के आदेशों का पालन करने की दिशा में बीयू प्रशासन ने प्रवेश की प्रक्रिया मई से शुरू कर दी, जो समर्थ पोर्टल की खामी की वजह से अभी तक पूरी नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो अगस्त के अंत तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी। इन हालातों के चलते बीयू परिसर एवं संबद्ध काॅलेजों में अभी तक नव प्रवेशित तो दूर की बात द्वितीय-तृतीय वर्ष में पहुंचे विद्यार्थियों का पठन-पाठन शुरू नहीं हुआ है। इस वजह से बीयू परिसर में संचालित किसी भी विभाग में पठन-पाठन व प्रैक्टिकल के पीरियड तक नहीं तय हुए हैं। विद्यार्थी पढ़ने के लिए विभागों में आ रहे हैं और निराश होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि 21 जुलाई से पठन-पाठन शुरू करना तय कर लिया है। कुलपति से हुई वार्ता के बाद इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed