फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Five-member committee constituted for scrutiny of mark sheets

बुविवि: अंकपत्रों के जांच को पांच सदस्यीय कमेटी गठित

Wed, 06 Oct 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
BU: Five-member committee constituted for scrutiny of mark sheets
झांसी। बीकॉम और बीएससी के छात्रों के अंकों में हुई गड़बड़ी की जांच को लेकर जिला मजिस्ट्रेट आंद्रा वामसी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी मंगलवार को गठित कर दी गई। यह कमेटी सात अक्तूबर तक अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष और बीकाम के छात्रों ने सोमवार को रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था। छात्रों ने आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानबूझकर किसी को प्रेक्टिकल में तो किसी को पेपर में फेल कर दिया है। बीकाम के छात्रों ने पहले ही जानबूझकर फेल करने का आरोप लगाया था। डीएम और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को शांत कराते हुए कुलपति से बातचीत कर सात अक्तूबर तक निर्णय देने का निर्देश दिया था। मंगलवार को छात्रों की मांगों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। कमेटी में जिला प्रशासन की तरफ से अपर जिलाधिकारी प्रशासन बी प्रसाद, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी राजेश प्रकाश व जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल सिंह यादव तथा विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से व्यापार प्रशासन विभाग की प्रो. पूनम पुरी व परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर को नामित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने कमेटी को अंकपत्र एवं ज्ञापन में दिए गए बिंदुओं की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed