{"_id":"628e702fdd06706c594abb83","slug":"bu-family-adopted-hundred-tb-patients-jhansi-news-jhs2214865156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ टीबी मरीजों को बीयू परिवार ने लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ टीबी मरीजों को बीयू परिवार ने लिया गोद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के सौ मरीजों को बीयू के अधिकारियों और शिक्षकों द्वारा गोद लिया गया।
बीयू के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने टीबी मुक्त भारत अभियान में आंशिक योगदान के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कुलपति ने कहा कि सही पोषण और अनुशासन से हर बीमारी पर निजात पाया जा सकता है। कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदी बेन की प्रेरणा पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बीयू परिवार के अधिकारियों और शिक्षकों ने सौ टीबी मरीजों का गोद लिया। साथ ही इन मरीजों को बीयू के कृषि फार्म में उपजी सब्जियाें और फल को मुफ्त देने का फैसला किया। कार्यक्रम में सौ मरीजों को पोषण किट वितरित की। कार्यक्रम में सीएमओ ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने भी 2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य तय किया है। झांसी में जिले भर में इस वर्ष 1400 से अधिक टीबी के मरीज मिले हैं। जिला टीबी नियंत्रण अधिकारी डॉ. एसके खत्री ने कहा कि सभी टीबी मरीजों का मुफ्त उपचार किया जाता है। हम जल्द ही भारत को टीबी मुक्त करा लेंगे।
कार्यक्रम में वित्त अधिकारी वसी मोहम्मद, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर, प्रो. सीबी सिंह, प्रो. एसपी सिंह, प्रो. सुनील काबिया, प्रो. आरके सैनी, प्रो. एमएम सिंह, प्रोेे. डीके भट्ट, डॉ. कौशल त्रिपाठी, जय सिंह, उमेश शुक्ला, अभिषेक कुमार, गुंजा चतुर्वेदी, डॉ. अनूप कुमार, प्रो. अर्पणा राज आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोहम्मद नईम ने किया।