{"_id":"686c2b33ad1888d67d0e006b","slug":"bu-entrance-exam-will-be-held-on-29th-july-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-592881-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अब 29 जुलाई को होगी बीयू की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अब 29 जुलाई को होगी बीयू की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के व्यावसायिक कोर्सों की प्रवेश परीक्षा अब 29 जुलाई को होगी। पहले यह परीक्षा 27 जुलाई को होनी थी, लेकिन आरओ/एआरओ और समीक्षा अधिकारी की परीक्षा इसी दिन होने से बीयू प्रशासन ने तारीख में बदलाव कर दिया है।
बीयू प्रशासन ने कैंपस और कॉलेजों में चलने वाले व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा की तिथि पहले से तय थी। प्रभारी कुलसचिव राजबहादुर ने बताया कि 27 जुलाई को राज्य सरकार की आरओ/एआरओ और समीक्षा अधिकारी की संवेदनशील परीक्षा है। इसका परीक्षा केंद्र भी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में है। ऐसे में परीक्षा की तिथि दो दिन बढ़ा दी गई है। अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन