{"_id":"5f6a50cd8ebc3edec517ffbc","slug":"bu-entrance-exam-during-corona-27-september-reporters-news-jhs1769055118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना दौर के बीच 27 को बीयू की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना दौर के बीच 27 को बीयू की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना वायरस के दौर के बीच 27 सितंबर को बुुंदेलखंड विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा होगी। 30 कोर्सों में प्रवेश पाने के लिए झांसी के अलावा सात परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसके लिए केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में संचालित कोर्सों में सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए 24 अगस्त को बीयू में हुई प्रवेश समिति की बैठक में 30 कोर्सों में सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया था। अब प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा झांसी के साथ ही प्रयागराज, लखनऊ, ग्वालियर, छतरपुर, सागर, पटना और गाजियाबाद में 27 सितंबर को तीन पालियों में होगी। सुबह पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11, दोपहर की एक से तीन बजे और शाम की पाली की चार से छह बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र ऑनलाइन अपलोड किए जा रहे हैं। 23 सितंबर से विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
ये बने परीक्षा केंद्र
झांसी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, प्रयागराज में ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज करैलबाग, लखनऊ में श्री जयनारायण पीजी कॉलेज चारबाग, गाजियाबाद में आधुनिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड रिसर्च मेरठ मार्ग, छतरपुर में दक्ष इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंस, ग्वालियर में नानाजी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंस, पटना में एएन कॉलेज और सागर में डॉ. एचएस गौर यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।