फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU artist performs

काशी, झारखंड, कुरुक्षेत्र और बुंदेलखंड के कलाकारों ने किया कला का प्रदर्शन

Mon, 17 Oct 2022 10:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
BU artist performs
झांसी। संस्कार भारती उत्तर प्रदेश एवं संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव के दूसरे दिन मुक्ताकाशी मंच पर काशी, झारखंड, बुंदेलखंड के कलाकारों ने अपनी कला की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेंद्र कुमार, झांसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष आलोक यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में झारखंड के कलाकारों ने लोकप्रिय छऊ नृत्य को प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं कुरुक्षेत्र हरियाणा के कलाकारों ने लोक नृत्य, काशी के कलाकारों ने लोक संगीत को प्रस्तुति दी जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। कार्यक्रम में बुंदेलखंड क्षेत्र के माता प्रसाद शाक्य की टीम ने टेसू, झिंझिया लोक नृत्य को पेश किया। बुंदेलखंडी गम्मत मंडल के सीताराम कुशवाहा की टीम ने बुंदेली वाद्य एवं लोक गायन, तरकश के महेंद्र वर्मा के दल ने लाला हरदौल नाटक की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन पवन तूफान ने किया। अंशुल सक्सेना की टीम ने ध्येय गीत प्रस्तुत किया। वहीं आशीर्वाद गार्डन में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. धन्नू लाल गौतम, समीर भालेराव, सुदर्शन शिवहरे, शील कोपरा, सीताराम कुशवाहा, अशोक गोस्वामी, मनमोहन मनु, सौरव सेठ, कमलकांत गुप्ता, अमर सोनी, प्रवीण राजा, दिनेश प्रताप, कामिनी बघेल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed