फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU admision ones more time

बीयू- प्रवेश के लिए एक और मौका

Sun, 01 Nov 2020 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
BU admision ones more time
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सों में पंजीकरण के बावजूद दाखिला लेने से छूट गए अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है। अब पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर छात्र-छात्राएं 10 नवंबर तक अपना प्रवेश कंफर्म करा सकते हैं। इसके अलावा कुछ कोर्सों में नए पंजीकरण भी खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीयू परिसर और कॉलेजों में संचालित एमएससी केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलोजी, फिजिक्स, मैथमेटिक्स, फॉरेंसिक साइंस, एमबीए, एमबीए आईबी, बीए एलएलबी, एलएलबी, एलएलएम, एमएससी एग्रीकल्चर साइंस, एमएड, एमफार्मा, बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चरल साइंस, बीएलएड पाठ्यक्रमों में 12 से 19 अक्तूबर तक प्रवेश कंफर्म होने थे। प्रथम आवंटन के बाद कोर्सों में बीयू परिसर और कॉलेजों में आवंटित छात्रों को आठ दिनों में प्रवेश कंफर्म करने के निर्देश दिए गए थे, जिसे बाद में 22 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया। इसके बाद कॉलेजों में रिक्त सीटों पर 31 अक्तूबर तक प्रवेश कंफर्म कराने का फिर से मौका दिया गया। अब इस तिथि को 10 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा एमएससी केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलोजी, फिजिक्स, मैथमेटिक्स, एमबीए आईबी, बीएएलएलबी, एलएलबी, एमएससी एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, एमएड, एलएलएम, एम फार्मा कोर्सों में रिक्त सीटें होने पर मेरिट के आधार पर बीयू और कॉलेजों में 10 नवंबर तक प्रवेश लिए जा सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थी को बीयू की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर एक नवंबर से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को एक हजार और अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्रों को 500 रुपये जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed