फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: A car rider without number plate and black film on it misbehaved with the guard.

बीयू : बिना नंबर, काली फिल्म चढ़ी कार सवार ने गार्ड से की अभद्रता

Sun, 15 Feb 2026 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
BU: A car rider without number plate and black film on it misbehaved with the guard.
-स्वयं को भाजपा नेता बताकर धमकी भी दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि के गेट पर शनिवार को बिना नंबर की काली फिल्म चढ़ी कार रोकने पर विवाद हो गया। कार से उतरे व्यक्ति ने स्वयं को भाजपा नेता बताकर सिक्योरिटी गार्ड से अभद्रता कर धमकी दे डाली। सिक्योरिटी इंचार्ज ने चीफ प्रॉक्टर व पुलिस को सूचना दी।

गार्ड वीरेंद्र सिंह ने बताया कि माह का दूसरा शनिवार होने की वजह से विवि बंद था। पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे बिना नंबर, शीशों पर काली फिल्म चढ़ी और भाजपा उपाध्यक्ष का स्टीकर लगी कार को गार्ड ने प्रवेश करते समय रोक दिया। कार में एक महिला भी थी। कार से तमतमाकर एक व्यक्ति उतरा और गार्ड से अभद्रता करते हुए धमकी दी। जब गार्ड रिकॉर्डिंग करने लगे तो उसने फोन छीनकर फेंक दिया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके सैनी ने बताया कि गार्ड से अभद्रता करने वाले का पता चल गया है। वह फिजिक्स विभाग के एक असिस्टेंट प्रोफेसर के दोस्त हैं। सोमवार को उन्हें बुलाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed