फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU 3000 student benifit

छात्रवृत्ति की तिथि बढ़ने से बीयू के तीन हजार छात्रों को लाभ

Wed, 03 Mar 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
BU 3000 student benifit
झांसी। शासन ने छात्रवृत्ति फॉर्म की तिथियों में बढ़ोतरी कर दी है। अब ऐसे छात्र जिनके छात्रवृत्ति में स्टेटस संस्थान द्वारा अग्रसारित न करना दिख रहा है, उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। बताया गया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के तीन हजार छात्र-छात्राओं को इसका फायदा होगा।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति की तिथि बढ़ाने की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार कर रहा था। एबीवीपी ने छात्रों की छात्रवृत्ति से संबंधित समस्या को लेकर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन को ज्ञापन दिया था। पूर्व में किन्हीं कारण से बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत लगभग 3000 छात्रों के छात्रवृत्ति फॉर्म शासन को अग्रसारित नहीं हो पाए थे। ऐसे में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रों के सामने बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई थी। एबीवीपी ने इस संबंध में झांसी महानगर के साथ ही प्रदेश में विभिन्न विश्वविद्यालय में आंदोलन किए थे। शासन की तरफ से तिथि बढ़ाने जाने पर विद्यार्थी परिषद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed