फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brother, whenever you see in Jhansi, you are roaming on the streets

Jhansi News: झांसी में चाहे जब देख लो भइया, सड़कों पर घूम रहीं गइया

Tue, 04 Apr 2023 11:24 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 04 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Brother, whenever you see in Jhansi, you are roaming on the streets
झांसी। मुख्यमंत्री की सख्त हिदायत के बाद भी जिले की सड़कों पर आवारा गोवंश घूम रहे हैं। समय सीमा भी काम नहीं आई, झांसी में मोहल्लों और चौराहों पर अन्ना गोवंश नजर आ रहे हैं। अमर उजाला की टीम जब शहर का जायजा लिया तो भूखे-प्यासे अन्ना पशु घूमते मिले। कई तो पशुपालकों द्वारा छोड़ दिए गए थे। बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी मेें अन्ना पशु सड़ी-गली सब्जी खा रहे थे। इनको कोई देखने वाला नहीं था। वहीं, मिनर्वा चौराहे पर अन्ना पशुआें का झुंड जमा दिखा। इधर, नई बस्ती, लाल स्कूल के पास कई पशुपालक अपनी गायों को शाम के बाद खुला छोड़ देते हैं।
विज्ञापन


पशु अस्पताल में जांच के लिए पैथोलॉजी नहीं
शहर में पशुओं के लिए दो अस्पताल बनाए गए हैं। इनमें एक बस स्टैंड के पास और पंचवटी में है। इनमें गाय-भैंस समेत अन्य पशुओं का उपचार किया जाता है। लेकिन, अस्पताल के लिए अलग से कोई बजट नहीं आता है, पशुआें की वैक्सीन व दवाएं सीधे मुख्यालय से खरीदी जाती हैं। पशु चिकित्सक कृष्ण राजपूत बताते हैं कि एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड और जांच के लिए पैथोलॉजी नहीं है। गाय को रखने के लिए मैट इत्यादि भी नहीं हैं। इसके लिए विभाग को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

बातचीत
मंडी में सब्जी खरीदने आते हैं तो यहां सैकड़ों गाय पॉलिथीन आदि खाती हुई मिलती हैं। - स्वदेश
शहर में जगह-जगह गाय सड़कों पर घूमती हैं, पशुपालक और सरकार इन पर ध्यान नहीं देते। - सुशील रायकवार

चार गोशालाओं के निर्माण के लिए पैसा आया है। जल्द ही गोशालाओं का निर्माण कराकर पशुओं को वहां रखा जाएगा, साथ ही जो गोशालाएं संचालित हैं। उनका लगातार निरीक्षण कर पशुओं को भेजा जाएगा। - डॉ. अशोक कुमार, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed