फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Boy commits suicide in after girlfriend s marriage in Lalitpur

प्यार के साथ जिंदगी में भी हारा आशिक: उधर प्रेमिका की डोली उठी इधर प्रेमी की अर्थी; दो साल से था प्रेम-प्रसंग

Sat, 24 Jun 2023 10:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 24 Jun 2023 10:00 PM IST
सार

23 जून को लड़की की बरात आई और शनिवार की सुबह 10 बजे लड़की की डोली उठी और वह विदा होकर अपने ससुराल चली गई। इधर, टीकमगढ़ के एक गांव में बहन के घर मौजूद लड़के ने शनिवार की दोपहर को जहर निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Boy commits suicide in after girlfriend s marriage in Lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका की डोली उठने के बाद शनिवार शाम को प्रेमी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। शव को जिला अस्पताल में मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना जाखलौन अंतर्गत एक गांव के रहने वाले 18 वर्षीय लड़के ने जहर निगल लिया, जिसे उसके परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि लड़के का प्रेम-प्रसंग अपने ही पड़ोस की एक लड़की से दो वर्ष से चल रहा था।

विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग की जानकारी लड़की सहित लड़के के परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों पर काफी प्रतिबंध लगाए। लेकिन लड़का शादी करने की जिद पर अड़ा था। यह देखते हुए लड़की के परिजनों ने लड़की की शादी अन्य जगह तय कर दी। वहीं लड़के को उसके परिजनों ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जनपद अंतर्गत एक गांव में उसकी बहन के घर भेज दिया था। जिसके बाद लड़की के घर में शादी के कार्यक्रम शुरू हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

23 जून को लड़की की बरात आई और शनिवार की सुबह 10 बजे लड़की की डोली उठी और वह विदा होकर अपने ससुराल चली गई। इधर, टीकमगढ़ के एक गांव में बहन के घर मौजूद लड़के ने शनिवार की दोपहर को जहर निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बहन व जीजा उसे टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने लड़के की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन

इस बीच लड़के के माता-पिता व अन्य परिजन भी टीकमगढ़ पहुंच गए। यहां से लड़के को लेकर ललितपुर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने लड़के के शरीर का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्रेमिका की शादी होने और उसकी डोली उठने के बाद प्रेमी लड़के द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर लेने का यह मामला जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं मृतक लड़के के पिता ने अपने परिवार के ही एक युवक सहित एक अन्य ग्रामीण पर आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया है।

पंचायत में किया था दावा कि डोली उठने के दिन लड़के की होगी मौत
गांव के लोगों ने बताया कि प्रेम-प्रसंग को लेकर जब गांव में पंचायत हुई थी, तब कुछ लोगों लड़के की हालत देखकर दावा किया था कि जिस दिन लड़की की डोली उठेगी उसी दिन इस लड़के की मौत हो जाएगी। लोगों का यह दावा सच साबित हुआ और प्रेमिका की डोली उठने के बाद लड़के ने आत्महत्या कर ली।

दोनों पक्षों को पुलिस ने था समझाया
इस प्रेम-प्रसंग को लेकर कुछ समय पूर्व लड़की और लड़का पक्ष ने पुलिस में एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया-बुझाया था और लड़के को लड़की की शादी होने तक गांव से बाहर भेज देने की बात कही थी। इसके बाद परिजनों ने लड़के को उसकी बहन के यहां मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ क्षेत्र के एक गांव भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed