फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Boxing: Women's boxing team of the state will be selected from Jhansi

बॉक्सिंग : झांसी से चुनी जाएगी प्रदेश की महिला मुक्केबाजी टीम

Sat, 10 Jun 2023 11:35 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 10 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Boxing: Women's boxing team of the state will be selected from Jhansi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। भोपाल में 26 जून से एक जुलाई तक राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में प्रदेशभर की 24 महिला मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 12 खिलाड़ियों का चयन कर प्रदेश की मुक्केबाजी टीम में शामिल किया जाएगा।
प्रशिक्षण शिविर में शिवांगी पाल (फर्रुखाबाद), चचंल चौधरी (मेरठ), शालिनी गुप्ता (वाराणसी), बबीता सिंह (आगरा), अनुरित (गौतमबुद्ध नगर), अनामिका यादव (रायबरेली), श्रद्धा अहिरवार (झांसी), हर्षिता राणा (सहारनपुर), अंजली (बुलंदशहर), महक (मेरठ), जानवी (प्रयागराज), सेजल शर्मा (मुरादाबाद), सलोनी (अमेठी), तनु गुप्ता (वाराणसी), कल्पना (आगरा), पल्लवी चौधरी (गाजीपुर), खुशी रानी (आगरा), प्रीति शुक्ला (कानपुर), गुनगुन सैनी (अलीगढ़), कनिष्का (मुरादाबाद), नंदनी शर्मा (सहारनपुर), सैयद उमरान मारफी (गोरखपुर), खुशी जैन (मेरठ), नूर आयशा (लखनऊ) ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण शिविर में रुखसार बानो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगी।
विज्ञापन

जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव डॉ. रोहित पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में 24 महिला मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया है। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 12 मुक्केबाजों का चयन कर टीम में शामिल किया जाएगा। चयनित टीम भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed