{"_id":"6137c2998ebc3ea75b225877","slug":"boxers-hit-punch-to-join-the-state-team-jhansi-news-jhs203756826","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवीं राष्ट्रीय पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए बनाई जा रही टीम, चयन के लिए मुक्केबाजों ने खूब जडे़ पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवीं राष्ट्रीय पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए बनाई जा रही टीम, चयन के लिए मुक्केबाजों ने खूब जडे़ पंच
Wed, 08 Sep 2021 11:30 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:30 AM IST
सार
कर्नाटक के बेल्लारी में आयोजित होेने वाली पांचवीं राष्ट्रीय पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए बनाई जा रही प्रदेश की टीम में चयन के लिए मुक्केबाज जुटे हुए हैं। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रहे ट्रायल के दूसरे दिन भी बॉक्सरों ने खूब पंच जडे़।
विज्ञापन
राज्य की टीम में शामिल होने के लिए मुक्केबाजों ने मारा पंच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के बेल्लारी में होेने वाली पांचवीं राष्ट्रीय पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए बनाई जा रही प्रदेश की टीम में चयन के लिए अलग-अलग जिलों से आए मुक्केबाजों का ट्रायल लिया जा रहा है। स्टेडियम में नोएडा, प्रयागराज, झांसी, कानपुर, गाजियाबाद, सुलतानपुर, अयोध्या, आगरा, बुलंदशहर, बलिया सहित कई जिलों के 70 मुक्केबाजों का ट्रायल लिया गया। जिसमें 26 मुक्केबाजों ने अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया
विज्ञापन
मैच के दौरान जिला बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. रोहित पांडेय, सचिव अब्दुल हमीद, अंतरराष्ट्रीय रेफरी एसके क्षेत्री, सतीश शेरावत, संजीव कटियार, संजय गुप्ता, निसार खान, अब्दुल हफीज, आकिब, मनीष हजारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज भी होगा ट्रायल
झांसी। स्टेडियम में छह और सात सितंबर को ट्रायल की तिथि तय हुई थी। वहीं लगातार मुक्केबाजों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। अब तक 28 जिलों / यूनिटों के 260 मुक्केबाजों ने ट्रायल में हिस्सा लिया है। जिसके चलते अब आठ सितंबर को भी मुक्केबाजों का ट्रायल होगा। इसके बाद प्रदेश की मुक्केबाजी टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन