फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Both development and bulldozers will go hand in hand in UP: Yogi

यूपी में विकास और बुलडोजर दोनों साथ चलते रहेंगे: योगी

Fri, 18 Feb 2022 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Both development and bulldozers will go hand in hand in UP: Yogi
झांसी/बबीना/गुरसराय। बबीना और गरौठा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास और बुलडोजर दोनों साथ चलते रहेंगे। पिछली सरकारों में बुंदेलखंड में अराजकता का तांडव था। लोग पलायन करते थे। भाजपा सरकार अपराधी और माफिया के लिए नहीं, बल्कि नौजवानों के रोजगार, किसानों के उत्थान और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन

बबीना कैंट के न्यू दशहरा मैदान में प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा के समर्थन में जनसभा कर मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकारों में बुंदेलखंड में अवैध असलहे बनते थे। गुर्गे व्यापारियों से वसूली करते थे। इन दलों ने अवैध तमंचों की फैक्टरी लगाई, जबकि, हमने फाइटर विमान बनाने के लिए डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना कराई है। बुंदेलखंड पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन बिछ रही, ओवरहेड टैंक बन रहे और कहीं ट्रीटमेंट प्लांट बन रहे। कुछ महीनों का ही इंतजार बचा है। घर के अंदर ही पानी की टोटी रहेगी। कहा कि हम अभी एक करोड़ नौजवानों को स्मार्ट फोन और टैबलेट दे रहे हैं। एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अखिलेश कहते हैं कि योगी लैपटॉप चलाना नहीं जानते। उन्हें बताना चाहता हूं कि योगी तो बुलडोजर चलाना भी नहीं जानते हैं।
विज्ञापन

वहीं, गुरसराय के खैर इंटर कॉलेज में गरौठा से प्रत्याशी जवाहर लाल राजपूत और मऊरानीपुर की प्रत्याशी रश्मि आर्या के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि किसी महामारी में पहली बार भूख से कोई मौत नहीं हुई। क्योंकि, हर गरीब को दो साल से राशन मिल रहा है। 2017 के पहले कहां मिलता था। पूछा 2017 से पहले सपा सरकार में मिलता था? कहा कि बहन जी के हाथी का पेट तो इतना बड़ा है कि सब कुछ गरीबों का खा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर, राजीव, रश्मि को भारी बहुमत से जिताएं
पहला काम मतदान फिर जलपान का मंत्र देते हुए योगी ने जनसभा के दौरान लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट दें। उन्होंने गरौठा से जवाहर लाल राजपूत, बबीना से राजीव सिंह पारीछा और मऊरानीपुर से रश्मि आर्या को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
गुरसराय में भाजपा की सदस्यता ली
बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य डॉ. जगदीश चौहान, संत विलास शिवहरे के समक्ष जिला सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर सपा के जगदीश पुजारी, बसपा के पूर्व बीडीसी मंगल अहिरवार, राजेश कुमार तिवारी, जितेंद्र त्रिपाठी ने मोदी, योगी की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली।

ये रहे उपस्थित
बबीना में महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल, अमित साहू, वीरू यादव, जयदेव पुरोहित, संजीव ऋंगीरिषी, विनोद नायक, दिगंत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। वहीं, गुरसराय में केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, एमएलसी रमा निरंजन, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, अनुपमा लोधी, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, अरिदमन सिंह, चेयरमैन देवेश पालीवाल, गीता श्रीवास्तव, जयपाल सिंह, राजू चौहान, राजकांतेश वर्मा, ब्लाक प्रमुख चंद्रभान अहिरवार, शिवेंद्र प्रताप सिंह, केशव सिंह परिहार, हरीप्रकाश खरे, संतोष सोनी, छत्रपाल राजपूत, कप्तान सिंह जादौन, मानसिंह परिहार, शत्रुघन सिंह परिहार, अरुण नायक, नेहिल सिंघई, मूरतध्वज सिंह, पवन स्वामी, सीताशरण तिवारी, गौरीशंकर सोनी, गोविंद बल्लन, विक्रम सिंह, मृगेंद्र सिंह परिहार, आकाश पटेल, रिंकू गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed