{"_id":"af2fd3ac7af993a0ca6a5230d2febfca","slug":"bollywood-singers-performed-in-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुर संगीत में डूबी शाम, झूमे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुर संगीत में डूबी शाम, झूमे श्रोता
ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर परिसर मंगलवार को सायं मधुर संगीत लहरियों में डूबा रहा। गहोई गौरव झांसी द्वारा आयोजित दशहरा मिलनोत्सव 2015 के अंतर्गत हुए स्टार नाइट में टेलीविजन की दुनिया के प्रसिद्ध कलाकारों गायिका निधि रस्तोगी, शिवम शर्मा, रोहित शुक्ला ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
निधि रस्तोगी ने ‘आओ हूजूर तुमको सितारों में ले चलूं’ ‘अनार कली डिस्को चली’ गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इंडियन आइडल- 4 के गायक रोहित शुक्ला ने किशोर कुमार की आवाज में ‘एक हसीना थी एक दीवाना था’ एवं ‘चला जाता हूं किसी की धुन में’ पेश कर लोगों को बांधे रखा।
लाफ्टर चैलेंज के कलाकार शुभम शर्मा ने श्रोताओं को हंसाते हुए चुटकले एवं व्यंग्य प्रस्तुत किए। वहीं ढोलक, गिटार एवं घुंघरुओं की आवाज बेमिसाल ढंग से पेश की। इसके अलावा सनी देयोल, शाहरूख खान सहित कई नामचीन कलाकारों की आवाज में मिमिक्री कर लोगों को हंसाया। वहीं बांबे ड्रीम आर्केष्ट्रा के कलाकारों ने भी संगीत पेश कर माहौल को गुंजायमान रखा।
विज्ञापन
इससे पूर्व संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा, निवर्तमान अध्यक्ष रामजी खरया, कार्यक्रम उपाध्यक्ष नरेंद्र कंथरिया, गहोई समाज झांसी के अध्यक्ष दामोदर दास गेड़ा, कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र पटवारी राजू एवं अभिषेक डेंगरे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे समारोह के माध्यम से सामाजिक एकता बढ़ती है, वहीं एक दूसरे को जानने व समझने का मौका भी मिलता है।
इस अवसर पर अध्यक्ष रवींद्र रूसिया, प्रीति गुप्ता, शशि सेठ, महिला विंग अध्यक्षा नमिता बिलैया, सचिव अनीता गुप्ता, महामंत्री देवेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश खांगट, राजीव नगरिया, पंकज खरया, संजय गुप्ता, विशाल गुप्ता, सौरभ रावत भांजे, अमित सेठ, डॉ. वैभव गुप्ता, आलोक कनकने, वंदना पहारिया, प्रभा गुप्ता, अलका गेडा, माया पटवारी, नंदिता रुसिया, सोनल नगरिया आदि मौजूद रहीं। संचालन सोनिया मिश्रा व रामकुमार लोहिया ने किया।
इंडियल आइडल फेम पार्श्व गायिका निधि रस्तोगी ने कहा
बॉलीवुड में परिवार वाद हावी
गायिका ने अमर उजाला से शेयर किए अपने खट्टे-मीठे अनुभव
लता मंगेशकर व आशा भोसले की तरह सफल होना लक्ष्य
झांसी। इंडियन आइडल फेम एवं पार्श्व गायिका निधि रस्तोगी के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में परिवार वाद हावी है, जिसके चलते नए लोगों को मौका मिलना मुश्किल होता है। यहां काम करना हर दिन प्रतिस्पर्धी बन रहा है।
गहोई गौरव झांसी के दशहरा मिलनोत्सव 2015 के अंतर्गत लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में आयोजित स्टार नाइट कार्यक्र म में स्टेज शो देने आईं पार्श्व गायिका ने होटल यात्रिक में अमर उजाला संवाददाता से बातचीत में कहा कि बॉलीवुड में परिवार वाद हावी है। जिनके परिवार का कोई सदस्य फिल्म इंडस्ट्री में नहीं है उन नए कलाकारों के लिए यहां कडे़ संघर्ष के अलावा कुछ नहीं है।
महुआ चैनल, सोनी चैनल के अलावा अफ्रीकी देश कांगो, दुबई, शंघाई में लगभग नौ देशों के कलाकारों के साथ अपनी गायिकी का हुनर बिखेर चुकी निधि के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में चाहे छोटे हों अथवा बडे़ डायरेक्टर-प्रोडयूसर सभी नए कलाकारों का शोषण करते हैं। इनके ऑडिशन सिर्फ दिखावा होते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में पालीटिक्स बहुत है। दिल्ली क ी रहने वाली निधि ने बताया कि फिल्म एबीसीडी- 2 का गीत सुन साथिया का उन्होंने रीमेक गाया है, जो यूट्यूब पर काफी प्रसिद्ध रहा है।
निधि ने बताया कि उन्होंने संगीत की बारीकियां अपने गुरु दूरदर्शन के डायरेक्टर रहे छोटे लाल कनौजिया से सीखी हैं। उन्होंने शास्त्रीय संगीत में दिल्ली विश्वविद्यालय से एमफिल किया है तथा उनकी पसंदीदा गायिका आशा भोसले हैं, जिनके गाए गीत गाना उन्हें पसंद है। पार्श्व गायिका के मुताबिक गायन में लता मंगेशकर एवं आशा भोसले जैसी प्रसिद्धि पाना उनका लक्ष्य है।