फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Body of supporter of prime candidate found hanging from tree before polling

Jhansi News: मतदान से पहले प्रधान प्रत्याशी के समर्थक का शव पेड़ से लटका मिला

Wed, 01 Mar 2023 11:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Body of supporter of prime candidate found hanging from tree before polling
बबीना। बबीना के गुवावली ग्राम पंचायत में मतदान से ठीक पहले प्रधान पद उम्मीदवार के समर्थक का शव गांव से आठ किलोमीटर दूर जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने चुनावी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद गांव में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

गुवावली ग्राम प्रधान कमलेश पुरी की पांच माह पहले मौत हो गई थी। उसके बाद ग्राम प्रधान पद के लिए फिर से चुनावी प्रक्रिया आरंभ हुई। बृहस्पतिवार को मतदान कराया जाना है। चुनाव में गुवावली गांव निवासी राजेश (35) प्रधान प्रत्याशी बृज पुरी के पक्ष मेें प्रचार में जुटा था। परिजनों का कहना है कुछ दिनों पहले राजेश को प्रचार न करने की धमकी दी गई थी। इसके बाद भी वह बृज पुरी के पक्ष में लगातार प्रचार कर रहा था। मंगलवार को घर आने के बाद किसी काम से बाहर निकला था लेकिन, घर लौटकर नहीं आया। परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कराई। पुलिस को भी सूचना दी गई। तलाश करने के दौरान पुलिस को घिसौली के जंगल में लाश के मिलने की सूचना मिली। यहां पहुंचने पर वह लाश राजेश की मिली। उसका शव पेड़ पर लटका हुआ था हालांकि पुलिस का कहना है शव जिस तरह से लटका था, उसके मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। वहीं, परिजनों ने चुनावी रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बबीना थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

कई थानों से बुलाया गया पुलिस बल
राजेश की मौत के बाद बबीना समेत आसपास के कई थानों से पुलिस बल को यहां तैनात कर दिया गया। यहां बृहस्पतिवार को मतदान भी होना है। इसको देखते हुए भी सतर्कता बरती जा रही है। चौराहों पर भी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने के बाद परिवार में मचा कोहराम
राजेश का शव बरामद होने की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, उसके परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी समेत दो छोटे-छोटे बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। पड़ोसियों का कहना है कि राजेश जीविकोपार्जन के लिए खेती-किसानी करता था। उसका किसी से विवाद नहीं चल रहा था। कुछ दिनों पहले जब से प्रधानी चुनाव आरंभ हुआ था, उसने एक पक्ष का प्रचार शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed