{"_id":"628246934a43dd53141ac075","slug":"body-of-child-missing-for-four-days-was-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: चार दिन से लापता बच्चे का मिला शव, गाड़ी के नीचे दबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: चार दिन से लापता बच्चे का मिला शव, गाड़ी के नीचे दबने से हुई मौत
Mon, 16 May 2022 06:11 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 16 May 2022 06:11 PM IST
सार
पिछले चार दिन से लापता बच्चे की लाश मिली है। बच्चे की मौत गाड़ी के नीचे दबने से हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले चार दिन से लापता 13 साल के बच्चे की लाश बबीना इलाके में मिली है। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि समथर निवासी चतुर अहिरवार का बेटा साहिल एक डीजे वाले के साथ चला गया था। शादी समारोह के बाद डीजे की गाड़ी ढलान पर खड़ी थी। गियर लगने से गाड़ी खाई में जाकर पलट गई। गाड़ी के नीचे दबने से बच्चे की मौत हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर में रखवाया है। पिता चतुर अहिरवार ने बताया कि साहिल 12 मई को खेलने के लिए निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। काफी तलाश करने के बाद उसका सुराग नहीं लगा। बबीना थाना पुलिस ने फोन कर बताया कि चंदौली गांव में उसके पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद परिजन चंदौली पहुंचे।
विज्ञापन