{"_id":"686b935879b231e1db01f617","slug":"body-of-an-unidentified-person-found-lying-in-montha-police-station-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में सनसनी: पेट्रोल पंप के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया आगे का मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में सनसनी: पेट्रोल पंप के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया आगे का मंजर
Mon, 07 Jul 2025 03:00 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 07 Jul 2025 03:00 PM IST
सार
झांसी में सोमवार दोपहर को एक अज्ञात शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोंठ थाना क्षेत्र के श्रीराम पेट्रोल पंप के सामने सोमवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब वहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मोंठ कोतवाल अखिलेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब सात बजे एक अज्ञात व्यक्ति पेट्रोल पंप के पास घूमता हुआ देखा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ देर बाद वह व्यक्ति वहीं जमीन पर लेट गया। लोगों ने सोचा कि वह थकान या नशे की हालत में है। देर रात तक जब वह नहीं उठा, तो सोमवार सुबह राहगीरों ने उसकी हालत देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मोंठ कोतवाल अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आस-पास के थानों को सूचना दी गई है और गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।