फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dispute along cutation tender

रेलवे के कुटेशन टेंडर के दौरान विवाद

Mon, 21 Oct 2019 05:20 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 21 Oct 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
dispute along cutation tender
jhansi railway station - फोटो : demo
झांसी। रेलवे के वाणिज्य विभाग में सोमवार की दोपहर वाहन स्टैंड के लिए कुटेशन टेंडर डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरपीएफ ने दोनों पक्षों को अलग- अलग किया। इस घटना के कारण कार्यालय में गहमागहमी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर स्थित वाहन स्टैंड का पिछले दो साल से नया टेंडर नहीं हो पा रहा है। हर बार टेंडर तो डलते हैं, लेकिन शर्तें पूरी न होने के कारण प्रक्रिया निरस्त हो जाती है। इस कारण रेल प्रशासन तीन- तीन महीने के कुटेशन पर टेंडर दे रहा है। कुटेशन पर टेंडर लेने के लिए आवेदन ऑनलाइन की जगह पेटी में डालने पड़ते हैं। सोमवार को डीआरएम कार्यालय के वाणिज्य विभाग में कुटेशन टेंडर डाले जा रहे थे। इस बीच ग्वालियर के दो ठेकेदारों में आवेदन डालने को लेकर विवाद हो गया। दोनों में धक्कामुक्की होने लगी। शोरगुल होने पर कर्मचारी एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने ठेकेदारों को अलग किया। हालांकि, इस मामले को लेकर अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि, झांसी और ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से वाहन स्टैंडों का स्थायी टेंडर नहीं हो पा रहा है। ठेकेदार अधिक फायदे के लिए कुटेशन टेंडर लेना ज्यादा पसंद करते हैं। यही कारण है कि हर टेंडर में ऑनलाइन प्रक्रिया में सबसे अधिक दरें डालने वाला ठेकेदार कोई न कोई त्रुटि कर देता है। इस कारण रेल प्रशासन को टेंडर निरस्त करना पड़ता है। नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया कराने में कम से कम तीन महीने का वक्त और लग जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed