{"_id":"218754487ff2fdda5fc2af8b927eceb7","slug":"board-exams-begin-countdown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा की उलटी गिनती शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा की उलटी गिनती शुरू
ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की उलटी गिनती शुरू हो गई है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए आधा दर्जन से अधिक उड़न दस्ते गठित किए जाएंगे, जिनकी कमान शिक्षा विभाग के आला अधिकारी संभालेंगे। निदेशालय ने गाइड लाइन जारी कर दी है।
जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद की हाईस्कूल एवं इंटर की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी से प्रारंभ होगी। झांसी जनपद में 52 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जो पिछले वर्ष की अपेक्षा लगभग दो हजार से ज्यादा हैं। बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने के बाद से शिक्षा विभाग में तैयारियां जोर पकड़ने लगी।
हाल ही में शिक्षा निदेशालय ने अधिकारियों को परीक्षा संबंधी गाइड लाइन जारी कर निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सचल दस्तों का गठन किया जाए, जो प्रतिदिन तहसील वार विद्यालयों में औचक निरीक्षण करेगा। वहीं, जिन परीक्षा केंद्रों पर बालिका परीक्षार्थी हाेंगी, वहां पर महिला कक्ष निरीक्षक की तैनाती तो होगी ही, बल्कि सचल दल में शामिल महिला निरीक्षक ही चेकिंग करेंगी। सचल दल में राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाध्यापक, जिला विद्यालय निरीक्षक, शिक्षा विभाग से संबद्ध अध्यापक एवं अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू
परीक्षा केंद्रों में शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो, इसके लिए समस्त परीक्षा केंद्रों के बाहर सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की जाएगी। वहीं, आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की भी मदद ली जा सकती है।