{"_id":"62658e33f1f0ab643f225c7f","slug":"board-copy-check-jhansi-news-jhs219347055","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार एलआईसीआर शीट पर नहीं होगी आईसीएसई की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार एलआईसीआर शीट पर नहीं होगी आईसीएसई की परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आईसीएसई की बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से प्रारंभ हो रही हैं। जिसमें लगभग 3000 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। गत वर्षों में परीक्षाएं एलआईसीआर उत्तर पुस्तिकाआें पर कराई जाती थीं। लेकिन इस वर्ष परीक्षाएं सामान्य उत्तर पुस्तिकाओं पर ही कराई जाएगी।
आईसीएसई यानी दसवीं और आईएससी यानी बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं क्रमश: 25 और 26 अप्रैल से प्रारंभ हो रही हैं। दसवीं में लगभग 3000 और बारहवीं में लगभग 2800 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षार्थियों की गत वर्षों में परीक्षाएं एलआईसीआर उत्तर पुस्तिकाओं पर कराई जाती थी। लेकिन सेमेस्टर वन में बहुविकल्पीय परीक्षा आयोजित हुई थी। सेमेस्टर टू में परीक्षार्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसमें इस बार सामान्य उत्तर पुस्तिकाओं का ही प्रयोग किया जाएगा। दरअसल एलआईसीआर यानी लाइव इंक कैरेक्टर रिकग्निशन। इन उत्तर पुस्तिकाओं की खासियत यह होती है कि इसमें पहले से ही में परीक्षार्थी की फोटो, रोलनंबर, पता आदि जानकारी प्रिंट होती थी। लेकिन इस वर्ष बोर्ड ने यह उत्तर पुस्तिकाएं नहीं भेजी। आईसीएसई जिला समन्वयक नितिन विलियम्स ने बताया कि कोरोना काल के बाद बोर्ड ने परीक्षाएं सेमेस्टर में विभक्त कर दी थी। बोर्ड ने इस वर्ष एलआईसीआर शीट न भेजकर सामान्य उत्तर पुस्तिकाएं ही भेजी हैं। जिनपर परीक्षाएं कराई जाएंगी।