{"_id":"61bf9590498d1231ef3ba0ab","slug":"bjp-veterans-preparing-corridor-of-power-by-talking-about-hindutva-and-hindustan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव : हिंदुत्व, हिंदुस्तान की बात कर सत्ता का ‘कॉरिडोर’ तैयार करते रहे भाजपा दिग्गज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव : हिंदुत्व, हिंदुस्तान की बात कर सत्ता का ‘कॉरिडोर’ तैयार करते रहे भाजपा दिग्गज
Mon, 20 Dec 2021 04:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
प्रशांत शर्मा, झांसी
प्रशांत शर्मा, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 20 Dec 2021 04:27 AM IST
सार
रक्षामंत्री से लेकर डिप्टी सीएम के भाषणों में नए भारत, सीमाओं से लेकर सनातन धर्म पर हुई बात।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव से पहले जनसमर्थन जुटाने के लिए शुरू हुई जन विश्वास यात्रा से पहले जनसभा में भाजपा दिग्गज हिंदुत्व और हिंदुस्तान की बात कर सत्ता का ‘कॉरिडोर’ तैयार करते रहे। रक्षामंत्री से लेकर उप मुख्यमंत्री तक के भाषणों में नए भारत, सुरक्षित सीमाएं, आक्रामक सैन्य कार्रवाइयों से लेकर सनातन धर्म पर भी बात हुई।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान पर भारत द्वारा की गई सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की बात कर बदले हुए हिंदुस्तान की तस्वीर पेश की। दो टूक कहा कि भारत को तोड़ने, कमजोर करने की साजिश करने वाले पाकिस्तान को आगे भी मुंहतोड़ जवाब दिया जाता रहेगा। चीन पर बोले कि देश का मस्तक कभी झुकने नहीं देंगे, चाहें जितनी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।
विज्ञापन
लोगों को समझाने की कोशिश करते रहे कि विकास के साथ-साथ देश के स्वाभिमान की रक्षा भी सरकार बखूबी कर रही है। सिंह ने संघ से लेकर भाजपा बनने तक एजेंडे में शामिल रहे धारा 370 हटाने, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का वादा पूरा कर देने की बात कहते हुए लोगों का ये विश्वास जीतने की कोशिश की कि भाजपा की कथनी-करनी में फर्क नहीं है।
विज्ञापन
हुंकार भरी कि अनजाने में हमसे कोई चूक हो सकती है, मगर कोई माई का लाल भाजपा की नीयत, ईमान पर सवाल नहीं उठा सकता। वहीं, उप मुख्यमंत्री भीड़ से जातियों में न बंटने का आह्वान करते दिखे। कहा कि अब क्षेत्रवाद, परिवारवाद, जातिवाद, संप्रदायवाद नहीं, भाजपा का विकासवाद चलने वाला है। अयोध्या में दिवाली पर दीपोत्सव, मथुरा में रंगोत्सव, भव्य कुंभ के आयोजनों का जिक्र कर हिंदुत्व को धार देते रहे।
मंच पर दिखी भाजपा की सोशल इंजीनियरिंग
चुनावी मंच पर भाजपा की सोशल इंजीनियरिंग भी देखने को मिली। अगड़े, पिछड़े, अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व करने वाले दिग्गज नेताओं ने एक साथ रैली को संबोधित किया। भाजपा ने वैसे भी खासकर बुंदेलखंड में सभी जातियों को प्रतिनिधित्व देकर संतुलन बैठाने का काम किया है।