फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP shock, six block vooting fix

भाजपा के निर्विरोध जीत को झटका, छह ब्लॉक में मतदान तय

Sat, 10 Jul 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
BJP shock, six block vooting fix
झांसी। ब्लॉक प्रमुख पद चुनाव में आज नाम वापसी होनी थी लेकिन, कहीं भी निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति नहीं बनी। इससे भाजपा के निर्विरोध जीत की मुहिम को करारा झटका लगा है। मऊरानीपुर से दो उम्मीदवारों ने नाम जरूर वापस लिए लेकिन, यहां सपा एवं भाजपा उम्मीदवारों के मैदान में होने से चुनाव का होना तय है।
विज्ञापन

शुक्रवार, दोपहर ग्यारह बजे से ब्लॉकों में नाम वापसी प्रक्रिया आंरभ हुई। नाम वापसी को देखते हुए सभी की निगाहें ब्लॉक कार्यालय में टिकी हुई थी। बबीना ब्लॉक से बृजेंद्र सिंह, बबीता एवं भरत सिंह मैदान में हैं। उम्मीद जताई जा रही थी कि बृजेंद्र एवं भरत में कोई नाम वापस ले सकता है। भाजपा समर्थकों का हुजूम दोपहर तीन बजे तक डटा रहा लेकिन, नाम वापसी करने कोई नहीं पहुंचा। बामौर ब्लॉक में भी मूर्ति देवी एवं चंद्रभान मैदान में हैं। दोनों के भाजपा से जुड़ाव को देखते हुए किसी एक के मैदान से हटने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन, समय खत्म होने तक दोनों ही मैदान में डटे रहे।
विज्ञापन

सबसे अधिक मऊरानीपुर से आनंद सिंह, राजकुमारी, वंदना यादव एवं लाखन सिंह समेत चार उम्मीदवार मैदान में थे। दोनों पार्टियों ने बैकअप के तौर पर अपने कार्यकर्ताओं का नामांकन कराया था। शुक्रवार को राजकुमारी एवं लाखन सिंह ने नाम वापस ले लिया। चुनावी मैदान में अब भाजपा से आनंद सिंह एवं सपा से वंदना यादव बचे हैं। इनके बीच ही मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ागांव में रचना राजपूत (भाजपा) एवं रेखा कैलाश यादव (सपा)ने नामांकन दाखिल किया था। यहां से किसी ने नाम वापस नहीं लिया। मोंठ ब्लॉक से प्रभा देवी (सपा)एवं लाल सिंह (भाजपा) चुनावी मैदान में डटे हैं। चिरगांव में मुकाबला राजकांतेश (भाजपा) एवं रामनरेश यादव (सपा) के बीच है। यहां से भी किसी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया।

दोपहर तीन बजे तक सिर्फ मऊरानीपु से ही दो उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद अब सभी ब्लॉकों में कुल मिलाकर 13 उम्मीदवार मैदान में शेष बचे। मतदान की नौबत आने से प्रमुख का चुनाव दिलचस्प मोड़ में पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed