फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP's clan will increase, two lakh new members will be added by November

भाजपा का बढ़ेगा कुनबा, नवंबर तक दो लाख नए सदस्य जुड़ेंगे

Sun, 24 Oct 2021 02:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
BJP's clan will increase, two lakh new members will be added by November
झांसी। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपना कुनबा और बढ़ाएगी। मतदाता पुनरीक्षण और सदस्यता अभियान चलाकर नवंबर तक दो लाख नए सदस्य पार्टी से जोड़े जाएंगे। लोग टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करके सदस्य बन सकेंगे। अभियान में युवाओं को सदस्य बनाने का पार्टी का ज्यादा प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

भाजपा एक नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू करेगी। भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर एक जनवरी 2022 तक 18 साल की आयु पूरी कर रहे युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाएगी। इसके लिए भाजपा नेता यूनिवर्सिटी, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में भी शिविर लगाएंगे। नाम जोड़ने के साथ-साथ उन्हें टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल कराकर पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। जल्द ही टोल फ्री नंबर जारी होगा। इसके अलावा जल्द ही सदस्यता अभियान भी शुरू होगा। हर बूथ से 50 से 100 नए मतदाता बनेंगे। पार्टी स्तर से झांसी महानगर और जिला को मिलाकर लगभग दो लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। सदस्यता अभियान में युवाओं पर ज्यादा फोकस रहेगा। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। महिला, अनुसूचित और पिछड़ा मोर्चा के लिए भी योजनाओं के पत्रक भाजपा कार्यालय भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण और सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है। टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल कर लोग भाजपा के सदस्य बन सकेंगे। भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए बहुत काम किया है। ऐसे में पार्टी की सदस्यता लेने के लिए लोग उत्सुक भी हैं। - मुकेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed