{"_id":"5fa90b0d0e7ba15801104cfa","slug":"bjp-leader-wife-and-sons-accused-of-beating-journalist-in-lalitpur-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार की पिटाई करने वाले भाजपा नेता की ग्राम प्रधान पत्नी सहित तीन पुत्रों पर एफआईआर, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार की पिटाई करने वाले भाजपा नेता की ग्राम प्रधान पत्नी सहित तीन पुत्रों पर एफआईआर, एक गिरफ्तार
Mon, 09 Nov 2020 02:55 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 09 Nov 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
घायल पत्रकार
- फोटो : अमर उजाला
ललितपुर जिले के थाना जाखलौन में ग्रामीण पत्रकार के साथ मारपीट कर हाथ पैर तोड़ने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता की ग्राम प्रधान पत्नी सहित बेटों पर मामला दर्ज कर एक बेटे को गिरफतार कर लिया है। घायल पत्रकार का मेडीकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
बताया गया है कि थाना जाखलौन के ग्राम धौर्रा निवासी पत्रकार विनय तिवारी ग्राम पंचायत धौर्रा में धोजरी रोड पर मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे कच्ची सड़क निर्माण में मजदूरों की जगह मशीनों से हो रहे काम की सूचना मिलने पर कवरेज करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
इसके बाद भाजपा नेता की ग्राम प्रधान पत्नी ने अपने पुत्रों को पत्रकार पर हमला करने के लिए भेज दिया। कवरेज करने के दौरान प्रधान पुत्रों ने लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट कर पत्रकार को घायल कर दिया था। ललितपुर जिला अस्पताल से उनको उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया था। फिलहाल उनकी हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन
संजू तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता रामेश्वर मिश्रा की ग्राम प्रधान पत्नी बबीता मिश्रा, पुत्र विवेक, आर्यन उर्फ अभिषेक मिश्रा उर्फ मोनू व भरत पर विभिन्न मामलों में केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक एमएम बेग ने बताया कि अभिषेक मिश्रा उर्फ मोनू को गिरफतार कर लिया गया है।