फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP leader son looted in worth lakhs in Jhansi

UP: भाजपा नेता के बेटे से दिन-दहाड़े लाखों की लूट, बाइक सवार नकाबपोशों ने दिया घटना को अंजाम

Thu, 02 Nov 2023 05:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 02 Nov 2023 05:24 PM IST
सार

सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक बदमाशों का पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
BJP leader son looted in worth lakhs in Jhansi
मऊरानीपुर में भाजपा नेता के बेटे से लूट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के मऊरानीपुर के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश राजपूत का बेटा ऋषभ राजपूत बृहस्पतिवार की सुबह तकरीबन पौने 11 बजे 7.20 लाख रुपये बैंक में जमा करने जा रहा था। स्टेशन पर रोड पर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा के बाहर उसने अपनी बाइक खड़ी की। इसी दरम्यान एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश आए और उसका नकदी से भरा बैग छीनकर भाग गए। बदमाशों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में बेखौफ अंदाज में घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक बदमाशों का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि भाजपा नेता का बेटा ऋषभ पेशे से कारोबारी है और कारोबार की रकम ही वह बैंक में जमा करने जा रहा था। दिन-दहाड़े हुई इस घटना से पुलिस के सुरक्षा के दावों की पोल खोलकर रख दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed