{"_id":"65448db1beb51d0ced0ec3f8","slug":"bjp-leader-s-son-turns-out-to-be-the-mastermind-of-the-robbery-case-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: भाजपा नेता का बेटा ही निकला लूट कांड का मास्टरमाइंड, पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: भाजपा नेता का बेटा ही निकला लूट कांड का मास्टरमाइंड, पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों लुटेरे
Fri, 03 Nov 2023 11:35 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:35 AM IST
सार
झांसी के मऊरानीपुर में एक्सिस बैंक के सामने दिनदहाड़े लूट की वारदात के पीछे मास्टरमाइंड खुद भाजपा नेता का बेटा ऋषभ राजपूत ही निकला। उसने ही अपने दोस्त आशीष अहिरवार उर्फ आशु और राहुल आर्य निवासी गांधी बाजार के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के मऊरानीपुर में एक्सिस बैंक के सामने दिनदहाड़े लूट की वारदात के पीछे मास्टरमाइंड खुद भाजपा नेता का बेटा ऋषभ राजपूत ही निकला। उसने ही अपने दोस्त आशीष अहिरवार उर्फ आशु और राहुल आर्य निवासी गांधी बाजार के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। लूट के बाद से ही पुलिस को ऋषभ और उसके करीबियों पर शक हो गया था। सभी के कॉल डिटेल्स खंगाल रही थी। ऋषभ के मोबाइल रिकॉर्ड खंगालने पर तीन फोन नंबर शक के दायरे में आ गए।
विज्ञापन
पुलिस ने जब इनको तलाशना शुरू किया तब यही दोनों बदमाश सीसीटीवी फुटेज में भी नजर आए। इसके बाद तलाशते हुए पुलिस ने आशीष और आशु को मऊरानीपुर से ही गिरफ्तार कर लिया। देर रात ऋषभ को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। ऋषभ ने घटना में शामिल होने की बात कबूल कर ली है।
विज्ञापन
एसएसपी राजेश एस के मुताबिक ऋषभ पर काफी कर्ज हो गया था। इस कर्ज से वह काफी परेशान था। इसे चुकाने के लिए ही उसने कई महीनों पहले से साजिश रच रहा था। सोमवार को भी उसने बदमाशों के साथ मिलकर लूट करने की कोशिश की थी लेकिन, कामयाब नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को बैग में कुछ रुपए रखकर वह बैंक के लिए निकाला था। उसके कहने पर ही दोनों बदमाश उससे वह बैग छीन कर भागे थे। बैक से 80 हजार बरामद हुए हैं। पुलिस दोनों बदमाशों से भी पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन