{"_id":"614f7e218ebc3e090418e214","slug":"bjp-expander-of-sense-deployment-of-one-seats-jhansi-news-jhs2052117106","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा: नब्ज टटोलने आए विस्तारक, चारों सीटों पर एक-एक की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा: नब्ज टटोलने आए विस्तारक, चारों सीटों पर एक-एक की तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद फिर से विधानसभा स्तर पर विस्तारक बनाकर भेजे हैं। चारों सीटों पर एक-एक विस्तारक की तैनाती की गई है, जो कि चुनाव तक डटे रहेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की रिपोर्ट आलाकमान को भेजते रहेंगे।
विधानसभा स्तर पर भाजपा ने 2017 में राज्य के चुनाव के दौरान भी विस्तारक बनाकर भेजे थे। इससे पहले तक जिला संगठन मंत्री और विभाग संगठन मंत्री बनाकर भेजे जाते थे। अब 2022 के विधानसभा चुनाव को चार-पांच महीने ही बचे हैं। पार्टी ने फिर से विधानसभा स्तर पर विस्तारक की तैनाती कर दी है। यश मिश्रा को झांसी सदर, आकाश बाजपेयी को बबीना, आशुतोष शुक्ला को मऊरानीपुर, अवनीश यादव को गरौठा का विस्तारक नियुक्त किया गया है। विस्तारकों ने अपना काम शुरू भी कर दिया है। वह आमजन से लेकर हर वर्ग, हर तबके के लोगों से मिलकर इनपुट जुटा रहे हैं। इसके अलावा दलित, पिछड़ा वर्ग के लोगों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी, कामों को पहुंचा रहे हैं। मौजूदा विधायक की जनता में पकड़, कार्यकर्ताओं से समन्वयक से लेकर पूरा फीडबैक ले रहे हैं।
विधायकी के टिकट में भी होगा रोल
सूत्रों ने बताया कि विस्तारक की रिपोर्ट का विधायकी का टिकट पाने में भी रोल होगा। किस विधायक को दोबारा टिकट देने पर जीतने की संभावना है या नहीं? यदि नहीं है तो दूसरा मजबूत दावेदार कौन है? इसकी भी रिपोर्ट प्रदेश स्तर पर संगठन को पहुंचाएंगे। हालांकि, पार्टी भी अपने स्तर पर एजेंसियों से सर्वे कराकर नब्ज टटोलेगी।
विज्ञापन
संगठन के कामों को बारीकी से देखने, उनमें गति देने के लिए 2017 में भी विस्तारक नियुक्त किए गए थे। झांसी में चारों विधानसभा के लिए अलग-अलग विस्तारक फिर भेजे गए हैं। इससे बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती मिलेगी। - सुधीर सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, कानपुर-बुंदेलखंड।