फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP and SP candidate declayer block pramuck , today will be nomination

भाजपा और सपा ने घोषित किए प्रत्याशी, आज कराएंगे नामांकन

Wed, 07 Jul 2021 10:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
BJP and SP candidate declayer block pramuck , today will be nomination
झांसी। ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को होने वाले नामांकन से पहले भाजपा और सपा ने अपने पत्ते खोल दिए। हालांकि चुनावी रणनीति के तहत दोनों दल अपने उम्मीदवार पहले ही मैदान में उतार चुके थे। भाजपा ने बंगरा (अनुसूचित जाति) सीट से मऊरानीपुर विधायक बिहारी लाल आर्या की पुत्री भारती आर्या को उम्मीदवार बनाया। वहीं सपा ने चार सीटों पर ही प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर विधायकों ने जिपं अध्यक्ष चुनाव के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिस्सेदारी को लेकर पार्टी आलाकमान पर दबाव बनाया था। आगामी विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए विधायकों ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिस्सेदारी मांगी थी। विधायक पुत्री को उम्मीदवार बनाने को इसी का नतीजा बताया जा रहा।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा के मुताबिक गुरसराय (महिला) से पद्मा पत्नी टीकाराम पटेल, चिरगांव (सामान्य) से राजकांतेश वर्मा, बड़ागांव (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला) से रचना राजपूत पत्नी हिमांशु राजपूत, मऊरानीपुर (सामान्य) से आनंद सिंह परिहार एवं मोंठ (अनुसूचित जाति) से लाल सिंह अहिरवार को मैदान में उतारा गया है। उधर, भाजपा की सूची जारी होते ही सपा ने भी उन्हीं सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेश कश्यप के मुताबिक बड़ागांव से रेखा यादव, चिरगांव से रामनरेश यादव, बबीना से अनिता प्रजापति, मोंठ से प्रभा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है। सुरक्षित सीटों के लिए अभी सपा ने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेक्षक की मौजूदगी में होगा चुनाव
नगर आयुक्त अवनीश राय ललितपुर के बनाए गए प्रेक्षक
झांसी। ब्लॉक प्रमुख चुनावों की संवेदनशीलता को देखते हुए चुनाव आयोग ने प्रेक्षक की तैनाती की है। झांसी में राजस्व परिषद में सदस्य न्यायिक ओमप्रकाश राय को प्रेक्षक बनाकर भेजा गया है वहीं, ललितपुर में नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय की तैनाती की गई है।
निर्विरोध जीतने की तैयार की गई रणनीति
झांसी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की तर्ज पर ही भाजपा ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव भी निर्विरोध ही जीतने की रणनीति तैयार करने में जुटी है। अंदरखाने के जानकारी के मुताबिक पिछले सप्ताह यहां आए सूबे के कद्दावर मंत्री ने दो टूक शब्दों में जिपं अध्यक्ष पद समेत सभी ब्लॉक प्रमुख सीटों पर भगवा लहराने की जिम्मेदारी यहां के नेताओं को सौंपी थी। उन्होंने स्थानीय नेताओं से साफ कहा कि, आगामी विधानसभा चुनाव की जीत का रास्ता इन्हीं सीटों से होकर गुजरेगा। कद्दावर मंत्री के संदेश के बाद ही विधायक एवं स्थानीय पदाधिकारी सक्रिय हो गए। बाहरी समर्थन की बदौलत ही जिपं अध्यक्ष सीट अपने खाते में करने में भाजपाई सफल रहे। अब यही फार्मूला ब्लॉक प्रमुख चुनाव में लागू करने की तैयारी है। बाहरी समर्थन की मदद से रणनीति ऐसी बनाई जा रही, जिससे चुनाव कराने की नौबत ही न आए। बबीना विधायक राजीव पारीछा, मऊरानीपुर विधायक बिहारी लाल आर्या एवं गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कमान संभाल रखी है। बंगरा में विधायक पुत्री भारती आर्या के मैदान मेें आने से सबकी निगाह इस सीट पर लगी है। विधायक बिहारी लाल की प्रतिष्ठा इस सीट से जुड़ गई। बाहरी समर्थन की मदद से यहां बिना चुनाव कराए ही मैदान फतह करने की तैयारी है।

पहले दिन बिके 59 नामांकन फार्म
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बुधवार को 59 नामांकन पत्र खरीदे गए। इसे लेकर ब्लॉकों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। एक उम्मीदवार को चार सेट के मुताबिक नामांकन फार्म दिए गए। सपा उम्मीदवारों ने बैकअप के तौर पर भी नामांकन फार्म खरीदे हैं। नामांकन फार्म बृहस्पतिवार को भी खरीदे जा सकेंगे।
ब्लॉक विक्रय नामांकन फार्म की संख्या
बबीना 10
बड़ागांव 6
चिरगांव 7
मोंठ 10
बामौर 5
गुरसराय 7
मऊरानीपुर 10
बंगरा 4
कुल 59
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed