फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Biometric attendance of employees started in Jhansi division offices

UP: झांसी मंडल के दफ्तरों में बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू, कर्मचारी बोले- नियम तृतीय-चतुर्थ वर्ग के लिए ही क्यों?

Mon, 05 Aug 2024 07:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Mon, 05 Aug 2024 07:45 PM IST
सार

झांसी मंडल के दफ्तरों में कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू हुई है। कमिश्नर बिमल कुमार दुबे ने बायोमेट्रिक हाजिरी के आदेश जारी किए थे। वहीं, कर्मचारियों को यह व्यवस्था रास नहीं आ रही है। 
 

विज्ञापन
Biometric attendance of employees started in Jhansi division offices
अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमिश्नर बिमल कुमार दुबे द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत झांसी मंडल के झांसी, ललितपुर और जालौन जनपद के सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की एक अगस्त से बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। इसके लिए कार्यालयों में मशीनें भी लगा दी गईं हैं, लेकिन कर्मचारियों को यह व्यवस्था रास नहीं आ रही है। इसका वह लगातार विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि यह नियम तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों पर ही लागू किया गया है। अधिकारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था नहीं की गई है, जो गलत है। व्यवस्था सभी के लिए समान रूप से लागू होनी चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed