फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   biker gang snach two lakh from businessman

मोंठ में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से दो लाख छीने

Wed, 09 Jun 2021 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
biker gang snach two lakh from businessman
मोंठ में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से दो लाख छीने
विज्ञापन

मोंठ (झांसी)। नगर में मंगलवार को दिनदहाड़े साबुन व्यापारी से दो लाख रुपये बाइक सवार दो बदमाशों ने छीन लिए। घटना के बाद तेजी से दोनों लुटेरे बाइक से भाग गए। लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सीओ ने भी घटना के बारे में व्यापारी से जानकारी ली। दुकानों में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गए लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
व्यापारी धनंजय गुप्ता के पास एक साबुन कंपनी की एजेंसी है। वह मंगलवार को दुकानदारों से तगादा वसूल करने के लिए झांसी से गए थे। दिन में साढ़े ग्यारह बजे वह शाहपुर बस स्टैंड के पास एक दुकानदार से पैसा लेकर बाहर निकले तो पीछे से बाइक सवार दो लुटेरों ने उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद लुटेरे तेजी से भाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े लेकिन लुटेरे किसी के भी हत्थे नहीं चढ़े। व्यापारी का कहना है कि बैग में दो लाख रुपये थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। इसके बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित स्टेट बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे गए। किसी भी उनकी फोटो नहीं दिखी।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण नेपाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित व्यापारी से बातचीत की। पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ग्रामीण ने बदमाशों की पहचान के लिए हुलिया सहित आदि जानकारी ली। सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने भी व्यापारी से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए टीम भी गठित कर दी गई है। सीओ ने बताया कि लूट की घटना की सूचना मिलते ही चिरगांव, बड़ागांव , पूंछ, समथर और शाहजहांपुर पुलिस को सचेत कर दिया था। अपने अपने थाना क्षेत्रों की सीमा पर वाहनों की जांच शुरू कराई गई। बदमाशों की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है ।पुलिस अधिकारियों ने कस्वा की विभिन्न दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।हाइबे स्थित पेट्रोल पंप , ढावा पर लगे कैमरों को चेक किया गया।सेमरी टोल प्लाजा पर भी चेकिंग की गई। कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। व्यापारी की तहरीर पर बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने सीओ और कोतवाल से पूछा पकड़ने के लिए क्या किया
मोंठ। व्यापारी से छिनैती की सूचना पर एसएसपी शिवहरि मीणा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कप्तान ने पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। कप्तान ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। करीब 30 मिनट तक एसएसपी सीओ एवं कोतवाल से घटना की जानकारी लेते रहे। बदमाशों को पकड़ने के लिए क्या कार्रवाई हुई अधिकारियों से सवाल जवाब किए। कप्तान ने कहा कि बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग करें। आसपास के थानों से भी मदद लें। हर हाल में घटना का खुलासा हो। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि बाइक पकड़ने के लिए सघन चेकिंग चलाई जाए। पुराने मामलों को उठाकर देखें जिनके खुलासे किए गए हों. उन मुकदमों को भी रीडिंग करें और कार्रवाई करें ।

छिनैती की घटना से व्यापारियों में आक्रोश
मोंठ। कस्बे में तगादा कर रहे व्यापारी से रुपये छीनने पर व्यापारी के सकते में आ गए। दिन दहाड़े हुई छिनैती की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। देर शाम तक बदमाशों का पता नहीं चल सका जिससे व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है। पूरे दिन कस्बे में लूट की चर्चा बनी रही। कस्बे के व्यापारी संगठन के नेताओं ने अधिकारियों से बातचीत कर जल्द खुलासे की मांग की है। व्यापार मंडल के नेताओं ने कहा कि व्यापारी घटना से चिंतित है। प्रत्येक दिन झांसी से व्यापारी तगादा करने के लिए आते है जिससे सभी को खतरा बना हुआ है। घटना का जल्द से जल्द खुलासा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed