फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike sawar teacher road accident dead

Jhansi News: बाइक सवार शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 24 Dec 2022 10:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bike sawar teacher road accident dead
झांसी। बाइक सवार शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह हादसे का शिकार हो गया है।
विज्ञापन

टोड़ी फतेहपुर निवासी वीर सिंह यादव (58) उरई के डीएवी इंटर कॉलेज में अध्यापक थे। उनका परिवार टोड़ी फतेहपुर में रहता है। वे महीने में दो-तीन बार परिवार के लोगों से मिलने यहां आते थे। शुक्रवार वह अपने घर आए थे और शाम को बाइक से वापस उरई जा रहे थेे। रास्ते में गुरसराय-कोटरा रोड पर ग्राम अस्ता के पास उनकी बाइक में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। आसपास जमा हुए लोगों ने उन्हें इलाज के लिए गुरसराय के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। हालत गंभीर होने पर यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, परंतु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

बता दें कि मृतक की चार बेटियों की शादी हो चुकी है। इकलौते बेटे शिवम का रिश्ता तय हो चुका है, जिससे घर में खुशियां छाई हुईं थीं। लेकिन, अचानक हुए इस हादसे से घर की खुशियां पल भर में काफूर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed