{"_id":"611830e58ebc3ee0782e452c","slug":"bike-rally-will-come-out-from-rani-s-fort-today-jhansi-news-jhs2019706127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी के दुर्ग से आज निकलेगी बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी के दुर्ग से आज निकलेगी बाइक रैली
विज्ञापन
झांसी। इस बार स्वतंत्रता दिवस का जश्न अमर उजाला के संग और भी यादगार अंदाज में मनाया जाएगा। आजादी के पहले संग्राम के गवाह रहे वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के किले के मुख्य द्वार के पास से बाइक रैली निकाली जाएगी, जो महानगर के विभिन्न हिस्सों से गुजरती हुई रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचकर समाप्त होगी। यहां रानी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। शनिवार को रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
रैली किले के मुख्य द्वार के पास से सुबह 11.30 बजे शुरू होगी। रैली में शामिल लोगों के हाथों में तिरंग झंडे होंगे, तो मुंह पर भारत माता की जय का उद्घोष। यहां से शुरू हुई रैली मिनर्वा चौराहा, रानी महल, सिंधी तिराहा, कोतवाली, खंडेराव गेट होते ही रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचेगी। यहां रानी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
शनिवार को रुद्र सेना और हिंदू सेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने महानगर के अलग-अलग हिस्सों में जनसंपर्क कर लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की। इसके बाद सिद्धेश्वर मंदिर में हुई बैठक में रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसा मौके पर रुद्र सेना के अध्यक्ष पंकज दत्त तिवारी, रितिक सिंह, राजा रायकवार, सुमित साहू, पवन, मोनू, गगन मिश्रा, अशोक पांडेय, संजय यादव, नंदेश राजा, रोहित रायकवार, अनुराग खरे आदि मौजूद रहे।