फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bijli vibhaj nhi dega aviksit coloniyo me bijli kanection

बिजली विभाग नहीं देगा अविकसित कॉलोनियों में कनेक्शन

Sat, 10 Apr 2021 07:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
bijli vibhaj nhi dega aviksit coloniyo me bijli kanection
अविकसित कॉलोनियों के लिए अब नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन। - फोटो : ???? ????
संकट : अविकसित कॉलोनियों में नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

झांसी। महानगर के बाहरी छोर पर बनीं अविकसित कॉलोनियों के लिए बिजली कनेक्शन लेना अब आसान नहीं होगा। बिजली विभाग ने झांसी विकास प्राधिकरण और निबंधक को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि पहले क्षेत्र का विकास कराएं, इसके बाद ही बिजली कनेक्शन के आवेदन पर विचार किया जाएगा। यदि कॉलोनाइजर ने विद्युतीकरण कराया है तभी कनेक्शन दिया जाएगा।
जमीन के कारोबारी मोटा मुनाफा कमाने के लिए कृषि भूमि का भू उपयोग बदले बिना उसे बेच देते हैं। ऐसी जमीन पर मकान बन जाते हैं। बाद में मकान के स्वामी बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन करते हैं। कमोवेश यही स्थिति झांसी विकास प्राधिकरण की है। वह अपने सीमा क्षेत्र में मकान का नक्शा स्वीकृत करता है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दे रहा कि क्षेत्र का विकास हुआ है या नहीं। ऐसे मकान स्वामी बिजली विभाग में कनेक्शन के लिए आवेदन करते हैं। लेकिन बिजली विभाग अविकसित क्षेत्र में कनेक्शन नहीं देता है। बिजली विभाग ने इस समस्या के समाधान के लिए जेडीए को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि जेडीए द्वारा अविकसित क्षेत्रों में मानचित्र स्वीकृत किए जा रहे हैं। यहां के वाशिंदों द्वारा दबाव बनाकर बिजली कनेक्शन की मांग की जाती है। अन्यथा वह लोग लंबी दूरी की कटिया डालकर अवैध कनेक्शन लेते हैं। इससे स्मार्ट सिटी का स्वरूप बिगड़ता है। इसी तरह निबंधक को भी पत्र लिखा है कि बिना भू उपयोग परिवर्तन के रजिस्ट्री न की जाए।
विज्ञापन

वर्जन
अविकसित क्षेत्र में बिजली कनेक्शन के लिए कई आवेदन आए हैं। ऐसे क्षेत्र में कनेक्शन देने से दुर्घटना का खतरा रहता है। इसलिए जेडीए और निबंधक को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है कि अविकसित क्षेत्र में मकान का नक्शा पास न करें और बिना भू उपयोग के रजिस्ट्री न करें। यदि कॉलोनाइजर ने विद्युतीकरण कराया है, तभी कनेक्शन दिया जाएगा। - डी यादवेंदु, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed