फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bijli theft

नए मीटरों में नहीं हो पा रही कारस्तानी, बिजली चोरी में आया अंतर

Tue, 29 Sep 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
bijli theft
bijli theft
झांसी। घरों के बाहर बिजली के मीटर लगवाना बिजली विभाग के लिए फायदे का सौदा साबित हुआ है। एक तरफ तो बिजली चोरी पर अंकुश लगा है तो दूसरी तरफ राजस्व भी बढ़ा है। उपभोक्ता नए मीटरों में कारस्तानी नहीं कर पा रहे हैं। किसी न किसी कारण से जो भी मीटर अब जांच के लिए प्रयोगशाला आ रहे हैं, उनमें अब पांच फीसदी में ही कारस्तानी निकल रही है। एक साल पहले तक सौ में से पचास मीटरों में गड़बड़ी मिलती थी।
विज्ञापन

महानगर में 1.14 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें सात हजार ऐसे कनेक्शन हैं, जिनका स्थायी कनेक्शन कटे होने के बाद भी वे विभाग के रिकार्ड में चल रहे हैं। पिछले कुछ सालों से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान 99 फीसदी से अधिक मैनुअल मीटरों को बदलकर एलएंडटी और लैंडीस कंपनी के डिजिटल मीटर घर के बाहर लगाए जा चुके हैं। इससे फायदा यह हुआ कि बिजली चोरी करना मुश्किल हो गया। पहले 100 में से 50 मीटर गड़बड़ मिलते थे लेकिन अब बमुश्किल 100 में पांच मामले ही सामने आ रहे हैं। पिछले चार साल में 20 हजार मीटरों में गडबड़ी पकड़ी गई, जिससे विभाग को 30 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। इस संबंध में प्रभारी अधिशासी अभियंता (मीटर परीक्षणशाला) शोभित दीक्षित ने बताया कि अब जो भी मीटर जांच के लिए आ रहे हैं, उनमें पांच फीसदी में ही गड़बड़ी मिल रही है।
विज्ञापन

मीटर बाईपास चोरी के पकड़े जा रहे सबसे ज्यादा मामले
जब से विभाग ने बिजली मीटरों को घर से बाहर लगाया है। तब से खुराफाती उपभोक्ता मीटरों में छेड़छाड़ नहीं कर पा रहे हैं। चेकिंग के दौरान अब सबसे अधिक मीटर से पहले केबल में कट लगाकर चोरी करने के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले एक साल में मीटर से पहले केबल में कट लगाकर चोरी के 1837 मामले पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed