{"_id":"60de23218ebc3ef84c503421","slug":"bijli-cheking-karne-gayi-team-ko-pita-jhansi-news-jhs198514820","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चेकिंग करने गई टीम को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चेकिंग करने गई टीम को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। हंसारी के श्रीनगर में चोरी से बिजली जलाने की सूचना पर चेकिंग करने गई टीम के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। मामला बढ़ने पर पुलिस को बुलाया गया, तब कहीं जाकर बिजली कर्मी बच सके।
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बिजली विभाग को 29 जून को सूचना मिली कि हंसारी विद्युत फीडर से जुड़े श्रीनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहा है। इस पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार चौरसिया, अवर अभियंता सदगुरुशरण, बिजौली उपकेंद्र में कार्यरत संविदा कर्मी कृपाल सिंह, बलवान, मुकेश, कैलाश, भूपेंद्र त्रिपाठी बिजली चोरी की शिकायत के निस्तारण के लिए श्रीनगर पहुंचे। यहां रोहित पुत्र गोविंद दास के मकान के पास एलटी लाइन केबल में कील लगी थी और इसी से केबल जोड़कर चोरी से बिजली जलाई जा रही थी। मौके पर लगी बिजली केबल को हटाने के लिए संविदा कर्मचारी कृपाल सिंह और मुकेश छत पर रोहित और नरेंद्र के साथ गए। केबल हटाने के दौरान ही रोहित और नरेंद्र के अलावा एक अन्य व्यक्ति ने बिजली कर्मचारियों की डंडे से पिटाई शुरू कर दी। जब तक कोई कुछ समझ पाता, कर्मचारियों की जमकर धुनाई कर दी गई। इससे कृपाल सिंह को चोटें आ गईं। मुकेश कुमार को धक्का देकर गिरा दिया। मौका देखकर उपखंड अधिकारी ने पुलिस को 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस ने कर्मचारियों को बचाया। मारपीट से टीम के लोग बुरी तरह डर गए। मामले में जेई की तहरीर पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बृहस्पतिवार की सुबह बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों के साथ चेकिंग के दौरान मारपीट की गई थी। इसको लेकर थाना प्रेमनगर में तहरीर दे दी गई। अवर अभियंता सदगुरुशरण की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रोहित, नरेंद्र और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। - अनुभव कुमार, अधिशासी अभियंता