फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bigdti ja rahi vivastha

संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही और सफाई व्यवस्था भी बिगड़ती जा रही

Thu, 15 Apr 2021 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
bigdti ja rahi vivastha
झांसी। महानगर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन नगर निगम सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं कर पा रहा है। हालात यह हैं कि तमाम जगहों पर कचरे के ढेर लगे रहते हैं। कचरा संकलन स्थलों से दो-दो दिन तक कचरा नहीं उठ पा रहा है। नगर निगम डोर- टू- डोर कचरा कलेक्शन के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने के दावे कर रहा है, लेकिन वह भी फेल नजर आ रहे हैं। ऐसे में लोगों और पार्षदों में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन

महानगर में पिछले 15 दिनों से कूड़ा उठान का हाल खराब है। एक अप्रैल से कंपनियों द्वारा डोर- टू- डोर कचरा कलेक्शन बंद करने के बाद से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। हालात यह हो चले हैं कि महानगर के मिशन कंपाउंड, तलैया, खुशीपुरा, नंदनपुरा, बड़ाबाजार, कसाई मंडी, जुगयाना, दतिया गेट बाहर समेत तमाम इलाकों में कूड़े के ढेर लगे हैं। नगर निगम ने पिछले दिनों 25 अतिरिक्त वाहनों और कर्मचारियों के जरिए डोर- टू- डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था की थी, लेकिन वह भी फेल नजर आ रही है।
विज्ञापन

बुधवार को तमाम जगहों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। इसे लेकर पार्षदों ने सवाल उठाए हैं। पार्षद दिनेश सिंह दीपू का कहना है कि नगर निगम का मुख्य काम सफाई है, लेकिन वह काम भी नहीं हो पा रहा हैं। पूरे वार्ड में हाल खराब है। लोग शिकायत करते हैं, उनको क्या जवाब दें। संक्रमण बढ़ने के साथ बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारी संजीदा नजर नहीं आ रहे हैं। पार्षद मुकेश सोनी बंटी का कहना है कि सफाई के मामले में झांसी अव्वल रहा है, लेकिन इस बार पिछड़ सकता है। क्षेत्र से कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। इससे दिक्कत बढ़ रही है। पार्षद अमन राय का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों को पहले वैकल्पिक इंतजाम करना चाहिए था। अभी तक व्यवस्था नहीं सुधर सकी है। कोरोना फैल रहा है। ऐसे में सफाई व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी एक महीना और लगेगा
महानगर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए स्मार्ट सिटी के तहत नई कंपनी का चयन किया गया है। लेकिन यह प्रक्रिया शुरू होने में एक महीने का वक्त और लगेगा। बताया जाता है कि कंपनी की चयन प्रक्रिया पूरी होने में एक सप्ताह लगेगा। इसके बाद सर्वे और अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही कूड़ा कलेक्शन शुरू हो सकेगा। ऐसे में पूरी प्रक्रिया में एक महीना लगने का अनुमान है। तब तक उचित इंतजाम नहीं हुए तो हालात बिगड़ जाएंगे।
कूड़ा कलेक्शन में सुधार के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। गाड़ियों की रोज निगरानी की जा रही है। जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नजर आएगा।
- शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed