फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   big taffic jam in city

जाम में फंसा रहा शहर

Thu, 21 Mar 2019 12:41 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Thu, 21 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
big taffic jam in city
traffic jam jhansi - फोटो : amarujala
होली पर लोगों को बड़ा बाजार, गांधी रोड, सुभाष गंज, गुसाई पुरा और मानिक चौक निकलना मुश्किल बना रहा। बार-बार लोडिंग और हाथ ठेलों की वजह से जाम लगता रहा, इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बुधवार को शहर क्षेत्र के सभी बाजारों में भीड़ रही। कोई मावा तो कोई रंग और पिचकारी खरीद रहा था। नमकीन और मिठाई की दुकानों पर लोगों का तांता लगा था। मगर, लोडिंग, ऑटो और हाथ ठेलों की वजह से बार-बार बड़ा बाजार, गांधी रोड, सुभाष गंज, गुसाई पुरा और मानिक चौक में जाम लगता रहा। उस पर दो पहिया वाहनों चालकों के कारण पैदल भी लोग नहीं निकल पा रहे थे। हर बार यातायात सामान्य में होने में बीस से तीन मिनट लग गए। दुकानों के बाहर अतिक्रमण से भी जाम खुलने में दिक्कतें हुईं। जाम से बचने के लिए लोग अपने दो पहिया वाहन गलियों में खड़ा करके बाजार में चले गए। इससे शॉर्ट गलियों से निकलना भी परेशानी बना रहा। पुलिस की मौजूदगी न होने से जाम खुलने में बार-बार वक्त लगता रहा। इस बीच कई लोगों की कहासुनी भी हुई। गनीमत रही कि कहासुनी झगड़े का रूप नहीं ले सकी। इसी तरह सीपरी बाजार और सदर बाजार में भी लोग जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed