फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   big gaushala construction in jhansi with capacity of two thousand

बिजौली में बनेगी जिले की सबसे बड़ी गौशाला, टेंडर प्रक्रिया हुई शुरू

Sat, 07 Sep 2019 04:23 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2019 04:23 AM IST
विज्ञापन
big gaushala construction in jhansi with capacity of two thousand
गाय, गौशाला (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

बिजौली में जिले की सबसे बड़ी गोशाला बनने जा रही है। इसमें दो हजार गोवंशों को रखने की व्यवस्था होगी। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। गोशाला बनने के बाद सड़कों पर घूमने वाले आवारा जानवरों से कुछ हद तक राहत जरूर मिल जाएगी।

विज्ञापन


मौजूदा समय में अभी महानगर में तीन गोशाला बनी हैं। कांजी हाउस बिजौली में बनी गोशाला की क्षमता 100 गायों की है और इसमें 136 गोवंश हैं। 260 क्षमता वाले कान्हा उपवन राजगढ़ में 295 गोवंश हैं। जबकि, 500 क्षमता वाले अस्थायी गौ आश्रय स्थल लहरगिर्द में गोवंशों की संख्या 477 है।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार तीनों गोशालाओं में 860 गोवंश रखने की क्षमता है और 908 उपलब्धता। नगर निगम के पास गोवंशों को रखने की और जगह नहीं है। इसलिए सड़कों पर छुट्टा जानवर घूम रहे हैं। इस समस्या को मद्देनजर रखते हुए नगर निगम प्रशासन ने बड़ी गोशाला बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजौली में कान्हा उपवन के पास बनने वाली इस गोशाला में दो हजार गोवंशों को रखा जा सकेगा। इसमें कार्यालय के अलावा भूसा गोदाम, जानवरों के खाने के लिए चरई आदि का निर्माण कराया जाएगा। गोशाला बनने के बाद सड़क पर घूमने वाले छुट्टा जानवरों से कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी।


नगर निगम वेटनरी ऑफिसर, डॉ. आरके निरंजन ने बताया कि बिजौली में गोशाला निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। इसमें दो हजार गोवंशों को रखा जा सकेगा। इसके लिए टेंडर की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed