फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   biet students sports cars

बीआईईटी छात्रों ने महाराष्ट्र में फहराया परचम

Wed, 20 Mar 2019 12:47 AM IST
jhansi Published by: Pragyan dubey Updated Wed, 20 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
biet students sports cars
प्रशासन - फोटो : sample
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक एवं प्रशिक्षण संस्थान (बीआईईटी) के इंजीनियर्स ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कार्ट रेस में प्रतिभाग किया, जिसमें उन्होंने संस्थान में तैयार की गई रेसिंग कार को रेसिंग ट्रैक पर उतारा। बीआईईटी में तैयार कार ने रेस में 12वां स्थान पाया। जबकि, इस प्रतियोगिता में 150 टीमों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

बीआईईटी के 25 छात्रों की टीम ने रेसिंग कार ‘रैनफर्ड’ को एक साल पहले तैयार करना शुरू किया था। इसमें 24 छात्र मेकेनिकल ट्रेड व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का एक छात्र शामिल रहा। रेसिंग कार में बाइक के इंजन का इस्तेमाल किया गया था। 125 सीसी के इंजन के साथ इसमें पांच ट्रांसमिशन गियर और डिस्क ब्रेक को अपग्रेड किया गया था। कार को तैयार करने के बाद छात्रों ने फरवरी में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आयोजित हुई इंडिया कार्ट चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। इसमें पूरे देश के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेज से 150 कॉलेजों ने प्रतिभाग किया था। रेसिंग ट्रैक पर रैनफर्ड ने बीआईईटी के छात्रों की शान को बरकरार रखा और 12वां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इससे पहले तैयार की थी प्रोटोको
इससे पहले इसी कॉलेज के छात्रों ने घास के इंजन से प्रोटोको तैयार की थी। यह कार 80 सीसी की थी और कार में ऑटोमेटिक गियर थे। उसके बाद छात्रों ने कार को और दमदार बनाने के लिए तकनीकी और अपने हुनर का प्रयोग कर रैनफर्ड को तैयार कर मैदान में उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed