फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   biet ko chempiyns of chempiyan ka khitav

बीआईईटी को चैंपियंस ऑफ चैंपियन का खिताब

Wed, 26 Feb 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
biet ko chempiyns of chempiyan ka khitav
बीआईईटी को चैंपियंस ऑफ चैंपियन का खिताब
विज्ञापन

झांसी। बीआईईटी में चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। आखिरी दिन बीआईईटी को क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने पर विजेता की ट्राफी दी गई। सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने के लिए बीआईईटी को चैंपियंस ऑफ चैंपियन का खिताब भी दिया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने युवाओं को अपने भीतर खेल भावना विकसित करने की जरूरत बताई। कहा, जिसके अंदर खेल भावना होती है वह कभी निराश नहीं होता। अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए उनके भीतर संभावनाएं बताई। विशिष्ट अतिथि साद मिया खान ने छात्रों को उत्साहित करते हुए प्रशासनिक सेवाओं में भी हाथ अजमाने को कहा। इस दौरान क्रिकेट के लिए बीआईईटी, ऊंची कूद में बीआईईटी के अतुल तोमर, महिलाओं में मानसी तिवारी, त्रिकूद में गुलशन कुमार, साक्षी सिंह, सौ मीटर दौड़ में रमण त्रिपाठी, साक्षी सिंह, बैडमिंटन में पुरुष वर्ग में यूपीटीटीआई कानपुर एवं महिला वर्ग में बीआईईटी की टीम को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रो.मनोज कुमार, प्रो.संजय अग्रवाल, प्रो.एके निगम, प्रो.दीपक नगरिया, प्रो.एनपी यादव, प्रो. विक्रम यादव, एसके जैन, डा.यशपाल सिंह, डा.संजय गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed